'सरकायलो खटिया जाड़ा लगे' में दो भोजपुरी सुपरस्टार एक साथ
पराग पाटिल और कल्लू साथ में सरकायलो खटिया जाड़ा लगे में नजर आएंगे।
निर्देशक पराग पाटिल की अगली भोजपुरी फिल्म फिल्म ''सरकायलो खटिया जाड़ा लगे'' बनाने की घोषणा हो चुकी है। जिसके लिए अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू ,शुभम तिवारी ,अवधेश मिश्रा ,मनोज टाइगर जैसे कलाकारों को साइन किया गया है।
इस फिल्म की शूटिंग 15 जून से नेपाल में की जाएगी। निर्देशक पराग पाटिल पहली बार स्टार अभिनेता,गायक अरविन्द अकेला कल्लू के साथ निर्देशन करने जा रहें है ,यह फिल्म पूरी तरह रोमांस ,एक्शन और कामेड़ी से भरपूर है । फ़िलहाल आज कल मुंबई में फिल्म के गाने की रिकॉडिंग जोर - शोर से की जा रही है ।

फिल्म को म्यूजिक सावन कुमार दे रहे हैं वहीं इसके गीत प्यारे लाल यादव लिख रहे हैं। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है फिल्म का छायांकन जग्गी पाजी करने वाले हैं। रिक्की गुप्ता और मयंक सभी गानों की कोरियोग्राफी करेंगे।फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश फिलहाल जारी है।
इसकी आधिकारिक पुष्टि फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी। निर्देशक पराग पाटिल की तो कई फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं जो सुपर हिट रही है जैसे रंगदारी टैक्स ,प्रशासन ,बहुरानी,गर्दा, मैदान ए जंग। पराग की दो फिल्म बनकर तैयार है जो बहुत जल्दी रिलीज़ की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications