..................... Om Kumar to be appear in Bhojpuri movie Cheer Haran - Hindi Filmibeat

फिल्म 'चीर हरण' में काजल राघवानी के देवर बने ओम कुमार

बिहार के रहने वाले ओम कुमार का सपना अब पूरा होते हुए नजर आ रहा है। दरअसल आज कल वो भोजपुरी फिल्म 'चीर हरण' की शूटिंग मुम्बई में कर रहे हैं।

By Shivani Varma

मूल रूप से बिहार के रहने वाले ओम कुमार का सपना अब पूरा होते हुए नजर आ रहा है। दरअसल आज कल वो भोजपुरी फिल्म 'चीर हरण' की शूटिंग मुम्बई में कर रहे हैं जिसमें वो भोजपुरी हीरोइन काजल राघवानी के देवर बने हैं। तथा विराट भट्ट के छोटे भाई के किरदार में नजर आने वाले हैं।

om-kumar-be-appear-bhojpuri-movie-cheer-haran

वैसे तो ओम कुमार कई फिल्मों और धारवाहिकों में काम कर चुके हैं पर भोजपुरी में पहली बार काम कर रहे हैं। यह फिल्म कर के वो बहुत खुश हैं।

फिल्म 'चीर हरण' की शूटिंग इन दिनों मुम्बई में काफी जोरो शोरो से की जा रही है। इस फिल्म में काजल राघवानी और विराज भट्ट की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। जय अम्बे एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म में औरतों पर होने वाले अत्याचार और उत्पीड़न का मुद्दा बखूबी दर्शाया गया है।

बदलते समय के बाद भी किस तरह आज भी लोग औरतों पर अत्याचार करते हैं, शोषण करते हैं, यह इस फिल्म में दर्शाया गया है। फिल्म में खलनायक संजीव झा का अहम किरदार है जो वो बखूबी निभा रहे हैं।

फिल्म के मुख कलाकार हैं विराज भात, काजल राघवानी, संजय पांडेय, संजीव झा, ओम कुमार, किरण यादव,आनंद मोहन,अभय कुमार, सोनी पटेल, अनूप अरोरा।

फिल्म का निर्माण मनीष मिश्रा कर रहे हैं और निर्देशन अजय झा का है और कहानी लिखी है बिजेंद्र सिंह ने। फिल्म के गीतों को संगीत दिया है मधुकर आनंद ने और इन्हें लिखा है आजाद सिंह और बिजेंद्र सिंह ने। वहीं फिल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X