..................... Bhojouri movie Nirhua Michael Jackson shooting to start from 8 november - Hindi Filmibeat

'निरहुआ माईकल जैक्सन' की शूटिंग 8 नवंबर से बनारस में

निरहुआ माईकल जैक्सन' की शूटिंग 8 नवंबर से बनारस में होगी शुरू।

By Shivani Verma

टेम्पेस्ट फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'निरहुआ माईकल जैक्सन' की शूटिंग 8 नवंबर से बनारस के पावन धरती पर शूट की जाएगी। बीरेंद्र चौहान निरहुआ और स्वीटी छाबरा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

pic

बीरेंद्र चौहान निरहुआ इस फिल्म में काफी धमाकेदार भूमिका में नजर आएंगे जो दर्शकों को काफी आकर्षित करेगी। फिल्म का नाम ही दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है। इस फिल्म के निर्माता मनोज राज (दक्ष) हैं। इस फिल्म का निर्देशन सत्य प्रकाश सिंह (सोनू) करने जा रहे हैं जिन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म की कहानी काफी अलग है जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार दर्शकों को दिखाई देगी।

इस फिल्म के गाने भी काफी मधुर और दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, जिसमें गीत संगीत श्याम देहाती का दिया गया है। फिल्म में बीरेंद्र चौहान निरहुआ, स्वीटी छाबरा के साथ संजय पांडेय, अयाज खान, अनुपम श्याम 'ओझा' शामिल है। फिल्म में पटकथा रमेश प्रसाद, राम सेवक (प्रीतम) का दिया गया है।

वहीं कैमरामैन है त्रिलोकी चौधरी। फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीन्स भी होंगे जिन्हें डायरेक्ट करेंगे हीरा यादव।कोरियोग्राफर महेश आचार्य के डांस स्टेप्स से फिल्मों के कलाकार अपना नृत्य पेश करेंगे। फिल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X