पत्नी को छोड़ आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, लोग बोले- 'पापी आदमी है..'

Nirahua Amrapali Dubey Troll- महाकुंभ चल रहा है.. इस वक्त कई सितारे लगातार यहां स्नान कर रहे हैं। इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी पीछे नहीं है। लेकिन दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के एक वीडियो ने सामने आकर बवाल मचा दिया है।
इस वीडियो में उनके साथ आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। महाकुंभ में डुबकी लगाते इन सितारों को लेकर बवाल तब मच गया जब काफी दोनों ने एक साथ डुबकी लगाई और लोगों ने ढेरों सवाल एक साथ दाग दिए।
कहां है पत्नी?
आम्रपाली दुबे और निरहुआ अक्सर किसी ना किसी फिल्म या गाने का हिस्सा बने रहते हैं। दोनों को ज्यादातर साथ ही देखा जाता है। जब दोनों महाकुंभ पहुंचे और विधिवत तरीके से स्नान किया को लोगों ने निरहुआ की पत्नी को लेकर सवाल किए।
लोगों का कहना था कि आखिर उनकी पत्नी कहा है? इस तरह से स्नान लोग अपनी पत्नी के साथ करते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में पीले वस्त्र पहने निरहुआ और साड़ी में आम्रपाली को देखा जा सकता है।
दोनों ने एक दूसरा का हाथ पकड़ा हुआ है और हाथ पकड़कर ही वो डुबकी लगाते दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही लोगों ने दोनों को ट्रोल किया है। हालांकि ये अफवाहें भी आती रहती हैं कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है, लेकिन सच्चाई किसी को नहीं पता।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, पत्नी को कभी देखा ही नहीं। एक ने लिखा, ''निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक दूसरे को पति पत्नी मान चुके हैं।'' एक ने लिखा, ''दोनों ब शर्म बेहया हैं । इनको पुन्य नहीं पाप है।'' एक ने लिखा, ''आज तक निहरूवा अपनी बीबी को क्यों नही साथ रखता ये पापी है।'' एक ने लिखा, ''दोनों ने मिलकर पाप किया होगा इसलिए दोनों मिलकर अपना पाप धोने गए।...''


Click it and Unblock the Notifications