आम्रपाली दुबे और बच्चों संग बाहर घूमते दिखे निरहुआ, तस्वीरें वायरल होते ही लोगों ने पूछ लिया- ‘भाभी कहां हैं?’
Nirahua Amrapali Dubey Viral Video: भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्हें कई बार आम्रपाली दुबे के साथ में देखा जा चुका है। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार दोनों के साथ में निरहुआ के बच्चे भी थे। अब यह तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निरहुआ ने व्हाइट शर्ट और बैगी पैंट पहना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे काफी सिंपल नो मेकअप लुक और पर्पल सूट में नजर आई। इस दौरान उन्होंने बच्चों पैपराजी को पोज़ भी दिए। बताया जा रहा है कि आम्रपाली दुबे, निरहुआ के बच्चों के साथ में अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं और वीडियो में यह साफ देखने के लिए मिल रहा है।
लेकिन इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। उनकी तस्वीरें और वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि निरहुआ की पत्नी कहां है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है की भाभी कहां है? हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे को भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी माना जाता है। दोनों ने निरहुआ हिंदुस्तानी से लेकर राजा बाबू जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक वक्त तो ऐसा था जब रियल लाइफ में भी लोग दोनों को पति-पत्नी समझने लगे थे। साथ ही दोनों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की भी खबर सामने आई थी।


Click it and Unblock the Notifications