..................... Nirahua madhu sharma romance during baarish on bhojpuri song video viral - Hindi Filmibeat

Nirahua ने Madhu Sharma के साथ बारिश में भीगते हुए बिताई रात, जमकर किया रोमांस, देखें वीडियो...

Nirahua, madhu sharma

Nirahua Romantic Video: भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। बता दे कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के गाने भी दर्शकों को काफी मदहोश करते नजर आते हैं। निरहुआ अभी तक कई सारी भोजपुरी हसीनाओं के साथ में रोमांस कर चुके हैं। हालांकि एक बार फिर से निरहुआ का एक बेहद ही रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

मधु शर्मा ने निरहुआ का मन किया बेचैन

दरअसल, आपको बता दें कि इस बार निरहुआ और मधु शर्मा बारिश में भीगते हुए जमकर रोमांस करते हुए नजर आए। वह भोजपुरी गाने 'प्यास तन के बुझा है' पर ठुमके लगाते हुए देखे जा रहे हैं और उनका रोमांटिक अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। मधु शर्मा और निरहुआ की जोड़ी ने धमाल मचाया हुआ है और दोनों का यह रोमांटिक वीडियो यूट्यूब पर बवाल काट रहा है।

निरहुआ और मधु ने बारिश में किया रोमांस

हालांकि आपको बता दें कि निरहुआ और मधु शर्मा पर फिल्माया हुआ यह गाना काफी पुराना है। लेकिन इसके बावजूद भी पिछले कई दिनों से यह गाना ट्रेडिंग पर बना हुआ है। मधु शर्मा और निरहुआ की केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आ रही है और दोनों वीडियो में खुले आसमान के नीचे बारिश में भीगते हुए रोमांस करते नजर आए। बता दें कि इस गाने को पामेला जैन ने अपनी आवाज दी है।

15 लाख से ज़्यादा आए वीडियो पर व्यूज

इसी के अलावा निरहुआ और मधु शर्मा पर फिल्माए हुए इस गाने के लिरिक्स प्यारेलाल यादव कवि ने लिखे हैं। तो वहीं संगीत देने का काम धनंजय मिश्रा ने किया है। अभी तक इस वीडियो पर 15 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसे ईशर नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और यूट्यूब पर यह वीडियो देखा जा सकता है।

Read more about: nirahua madhu sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X