आम्रपाली संग आशिक़ आवारा बन होली खेलने को तैयार निरहुआ!
[भोजपुरी न्यूज] होली में रिलीज़ को तैयार फिल्म आशिक़ आवारा साल 2016 की सबसे धमाकेदार और रंगीन फिल्म होने जा रही है। इस साल की सबसे शानदार तरीके से फिल्माई गयी फिल्म आशिक़ आवारा की कहानी बहुत ही रोमांटिक और एक्शन से भरपूर है।

अब तक कई फिल्मों में सुपरहिट जोड़ी के रूप में कामयाब रहे आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी अबकी बार आशिक़ आवारा में अपने अभिनय से चार चाँद लगा लगाने आ रहे हैं, उम्मीद है की दर्शक एकबार फिर से इन दोनों को सर आँखों पर बैठाएंगे।
निर्देशक सनोज मिश्रा की बड़ी छलांग.. करेंगे कुछ अलग!
फिल्म के निर्माता प्रेम राय ने बताया की पुरे सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए और सामाजिक मूल्यों को समझते हुए फिल्म आशिक़ आवारा का निर्माण किया गया है, जिसमे हमारे हिन्दू नववर्ष के आगमन के साथ पारंपरिक होली और बाकी के त्योहारों को पूरी सामाजिक समरसता के साथ दिखाया गया है।
इसके पहले भी निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और इस बार आशिक़ आवारा में भी कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। इस फिल्म में प्यार है, इमोशन है, दर्द है और अंत में खतरनाक एक्शन भी है।


Click it and Unblock the Notifications