'आशिक आवारा' संग मनेगी होली.. रिलीज को तैयार फिल्म!
[भोजपुरी न्यूज] सतीश जैन के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म आशिक़ आवारा इस साल होली में प्रदर्शन को तैयार है। फिल्म आशिक़ आवारा एक एक्शन और रोमांटिक फिल्म है जिसमें दिनेश लाल यादव, आम्रपाली, काजल राघवानी, संजय पाण्डेय और प्रकाश जैस की प्रमुख भूमिकाएं हैं।

फिल्म का संगीत राजेश रजनीश ने दिया है वहीं एक्शन आर पी यादव ने कराया है। फिल्म में सभी गाने काफी लोकप्रिय होंगे जो जिसे हर वर्ग के दर्शको की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। संगीत दिया है राजेश रजनीश ने।
श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म आशिक़ आवारा का पोस्ट प्रोडक्शन अभी अपने अंतिम चरण में है और यह फिल्म इस साल होली में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।
फिल्म की कास्ट और क्रू - निर्माता- प्रेम राय,निर्देशक-सतीश जैन, संगीत-राजेश रजनीश , गीतकार-प्यारेलाल यादव, कैमरामैन-फ़िरोज़ खान , कला -अंजनी तिवारी, कोरियोग्राफर- कानु मुखर्जी, एक्शन-आर.पी.यादव, पी.आर.ओ-संजय भूषण पटियाला


Click it and Unblock the Notifications