जन्मदिन पर जानिए , भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार निरहुआ करोड़ों के मालिक, एक फिल्म लाखों कमाई

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। भोजपुरी दुनिया के हर बड़े कलाकार ने निरहुआ को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई दी है। आम्रपाली दुबे से लेकर अक्षरा सिंह ने भी निरहुआ को बर्थडे पर बधाई दी है। दिनेश लाल यादव से निरहुआ तक का सफर तय करना आसान नहीं रहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव ने हजार रुपए से अपनी कमाई शुरू की। गीत-संगीत और फिल्मों में काम करने के साथ अपनी कमाई को वर्तमान में लाखों में पहुंचा लिया है। कई करोड़ की प्रॉपर्टी है निरहुआ के पास। कला निरहुआ के खानदान में रहा है। दिनेश लाल यादव के परिवार में सभी गाना गाया करते थे।

dinesh lal yadav

दिनेश लाल यादव के पिता हर महीने 3700 रुपए महीने की कुल कमाई करते थे। इससे उनका पूरा परिवार गुजारा करता था। निरहुआ ने अपने बड़े भाई प्यारे लाल कवि जी के सामने यह ख्वाहिश जाहिर की कि वह भी गाना गायेंगे। लेकिन गाना गाने के बाद निरहुआ को कई बार पैसे नहीं मिलते थे। साल 2001 में निरहुआ के पिताजी का देहांत हो गया।

निरहुआ का संघर्ष

निरहुआ का संघर्ष

इसके बाद सारी जिम्मेदारी निरहुआ के ऊपर आ गईं। निरहुआ का पहला एल्बम बुढ़वा में दम बा रिलीज हुआ। गाने के साथ साल 2006 में निरहुआ ने हमको वैसा न समझो से अपने एक्टिंग के करियर की शुरुआत की।इसके बाद निरहुआ कभी नहीं थमे और खुद को बतौर भोजपुरी सुपरस्टार के तौर पर खड़ा किया।

निरहुआ की प्रॉपर्टी करोड़ों

निरहुआ की प्रॉपर्टी करोड़ों

निरहुआ की प्रॉपर्टी की कीमत देखी जाए तो यूपी के गोरखपुर में उनका 45 लाख रुपए का घर है। मुंबई के अंधेरी में निरहुआ के पास 3 करोड़ रुपए के करीब का फ्लैट है। साथ ही यूपी में भी कई जगह पर करोड़ों की प्रॉपर्टी है। रही बात कमाई की तो दिनेश लाल यादव एक फिल्म के पीछे 40 लाख के करीब की फीस लेते हैं।

निरहुआ की निजी जिंदगी

निरहुआ की निजी जिंदगी

हालांकि गाड़ी का अधिक शौक ना होने के कारण निरहुआ के पास केवल दो गाड़ियां हैं। निजी जिंदगी की बात की जाए तो निरहुआ का परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है। निरहुआ की पत्नी मनसा देवी हाउस वाइफ हैं। साल 2000 में ही निरहुआ की शादी हो गई थी।

निरहुआ का चुनावी रंग

निरहुआ का चुनावी रंग

अपने परिवार के साथ निरहुआ मुंबई में रहते हैं। साल 2019 में लोकसभा चुनाव में निरहुआ उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के टिकट से चुनावी मैदान में उतरे थे। अभी तक भोजपुरी दुनिया पर निरहुआ राज कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ की जोड़ी सबसे अधिक पर्दे पर पसंद की जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X