Sunny Deol की Border से कम नहीं Nirahua की भोजपुरी Border, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

Border Box Office Collection: बॉलीवुड की देशप्रेम से भरी फिल्म का अगर जिक्र हो और 'बॉर्डर' (Border) का नाम ना लिया जाए तो गलत होगा। इस फिल्म ने हर भारतीय के अंदर सीमा पर लड़ रहे जवानों के लिए जज्बात जगा दिए थे। लेकिन सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की 'बॉर्डर' ने भी लोगों के दिलों को जीत लिया था।
1997 में रिलीज हुई थी Border
फेमस फिल्ममेकर जेपी दत्ता की यह फिल्म 13 जून, 1997 को रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में आने के बाद इस फिल्म को क्रिटिक्स से बहुत पॉजिटिव रिव्यूज मिले और फिल्म के कई पहलुओं की तारीफ की गई। डायरेक्शन, कहानी, स्क्रीनप्ले, म्यूजिक, एक्टिंग और एक्शन इस फिल्म का सबकुछ काफी बेहतरीन था।
फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई
बॉर्डर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सोने की खान साबित हुई। दर्शकों ने ना केवल इसे खूब सराहा, बल्कि इस फिल्म को बार-बार देखा। नतीजा ये हुआ, कई हफ्तों तक कई सिनेमाघरों में हाउसफुल बोर्ड देखने को मिले। इस बड़ी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 39.60 करोड़ की शानदार कमाई करके अपना सफर खत्म किया, जो 1997 में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
भोजपुरी Border ने भी किया कमाल
अब हम आपको दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की बॉर्डर के बारे में बताते हैं। इस फिल्म को साल 2018 में रिलीज किया गया था। ये फिल्म आम्रपाली और निरहुआ की सुपरहिट रही थी। इसमें उनके अपोजिट आम्रपाली दुबे ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म ने लोगों के दिलो में खास जगह बनाई और ऐसी जगह बनाई कि ये फिल्म भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों में एक बन गई।
भोजपुरी Border का Box office collection
देशभक्ति पर आधारित भोजपुरी 'बॉर्डर' फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई, जिसने 19 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इस फिल्म में निरहुआ की एक्टिंग को देखकर हर कोई हैरान रह गया और सबने उनकी तारीफों के पुल भी बांधे।


Click it and Unblock the Notifications











