..................... Nirahua Attack on Uddhav Thackeray and Raj Thackeray on Hindi language controversy - Hindi Filmibeat

भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को कहा बेरोजगार, हिंदी भाषा विवाद पर जी भरकर सुनाईं खरीखोटी

Nirahua

महाराष्ट्र में इन दिनों हिंदी भाषा को लेकर विवाद चल रहा है। जब से MNS के कार्यकर्ता ने होटल के मालिक को बस इस वजह से मारा की वह हिंदी बोल रहा है तब से तो मामला और भी गर्म हो गया है। बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर निरहुआ इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। वह पहले भी इस हमले को गंदी राजनीति का नाम दे चुके हैं। निरहुआ ने अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा भी था कि जो भी लोग भाषा के नाम पर राजनीति खेल रहे हैं उनसे सावधान रहें।

निरहुआ ने जमकर सुनाईं खरीखोटी
वहीं अब एक बार फिर निरहुआ हिंदी भाषा विवाद पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव आ रहे हैं इसी वजह से यह सब किया जा रहा है। निरहुआ सीधा निशाना राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर साधते हैं। वह कहते हैं कि ये दोनों तारा सितारा बेरोजगार हैं। इनके पास ना तो कोई सांसद है, ना विधायक, ना राज्यसभा की सीट अब इन्हें समझना चाहिए की इतना करियर पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

गरीबों को ही बनाया जा रहा है निशाना
निरहुआ यहीं नहीं रुके वह आगे कहते हैं कि चुनाव से पहले माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। हिंदी भाषा बोलने वालों पर हमले करवाए जा रहे हैं अगर यह नहीं रोका गया तो यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। निरहुआ कहते हैं कि जो भी लोग हमला कर रहे हैं आपने ध्यान दिया होगा वह सिर्फ गरीबों को ही निशाना बना रहे हैं। कोई रिक्शे वाले को मार रहा है तो कोई रोजी रोटी कमाने वालो को पीट कर धमका रहा है। अगर हिम्मत है तो किसी बड़े आदमियों पर अपना दम दिखाओ। गरीबों को निशाना बनकर कुछ नहीं मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X