निरहुआ और मधु शर्मा के बारिश वाले रोमांस को देख आम्रपाली के फैन्स को लगी मिर्ची, वीडियो ने मचाया बवाल

दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सुर्खियां बटोरी है और वह राजनीति में भी काफी छाए रहते हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी के गाने भी काफी उनको ट्रेंड में बने रहते हैं। दर्शकों द्वारा उनके एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है और वह भोजपुरी इंडस्ट्री में जाने-माने सिंगर के तौर पर जाने जाते हैं।
दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री मधु शर्मा का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। साथ ही दोनों बारिश में भीगते हुए नजर आए।
निरहुआ और मधु शर्मा के गाने ने इंटरनेट पर मचाया ग़दर
पूरे इंटरनेट पर इस गाने ने धमाल मचाया हुआ है। लेकिन आपको बता दें कि इसी बीच मधु शर्मा और निरहुआ का एक और गाना बहुत ही ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों का यह गाना रोमांटिक है जो भी तेजी से वायरल होता हुआ नजर आया। दोनों के इस रोमांटिक वीडियो ने पूरे इंटरनेट का टेंपरेचर हाई कर डाला है। बता दें कि निरहुआ और मधु शर्मा का फिल्माया हुआ गाना ''प्यास तन की बुझाजा' यूट्यूब पर भी काफी ट्रेंड में बना हुआ है।
आम्रपाली दूबे के फैन्स को लगी मिर्ची
इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि निरहुआ और मधु शर्मा काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए और इतना ही नहीं इस गाने में इंटीमेट सीन भी फिल्माए गए हैं। बता दें कि इस वीडियो में दोनों ने सारी हदें पार कर डाली है और साथ ही साथ इस गाने को देखकर आम्रपाली के फैंस भी जल भुन कर राख हो गए हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि निरहुआ और आम्रपाली दुबे ज्यादातर गानों में साथ में नजर आते हैं और दर्शकों को भी उनकी जोड़ी काफी पसंद आती है।
बारिश में रोमांस से मधु और निरहुआ ने लगाई आग
इस गाने की वीडियो में देखा जा सकता है कि निरहुआ और मधु शर्मा एक दूसरे के काफी करीब आ गए हैं और मधु शर्मा ने इस गाने में पीले रंग की साड़ी पहन रखी है। मधु शर्मा इस वीडियो में काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आई और यह गाना बारिश में शूट किया गया। निरहुआ और मधु शर्मा दोनों ही पानी में भीगते हुए और रोमांस करते हुए नजर आए।
मधु शर्मा ने अपनी अदाओं से बनाया दीवाना
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मधु शर्मा ने अपनी खूबसूरत अदाओं से हर किसी को घायल कर दिया है और इतना ही नहीं वीडियो में निरहुआ को अपनी तरफ आकर्षित करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल आपको बता दें कि निरहुआ का ये गाना भोजपुरी फिल्म 'एक दूजे के लिए' के लिए फिल्माया गया। इसी के साथ-साथ इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव कवि ने लिखे हैं और वही इसको म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











