शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद, Amrapali संग घर बसाने को तैयार Nirahua, कहा- 'मैं अभी कर लूं'

Nirahua Amrapali Relationship: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स की जब भी बात होती है तो निरहुआ का नाम जरूर लिया जाता है। वो ना सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं, बल्कि एक अच्छे सिंगर भी हैं। उनके भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बनी रहती है।
निरहुआ का पुराना वीडियो वायरल
निरहुआ का नाम अक्सर भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ जोड़ा जाता है। आए दिन लोग उनकी शादी को लेकर कयास लगाए रहते हैं। लेकिन कहानी हर बार यहीं पर आकर खत्म हो जाती है कि निरहुआ और आम्रपाली सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। लेकिन क्या वो एक-दूसरे पसंद करते है? इस बात का खुलासा निरहुआ के एक पुराने वीडियो में हुआ है।
आम्रपाली की शादी लेकर छिड़ी बहस
इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि निरहुआ 'आप की अदालत' में पहुंचे हैं और यहां उनसे आम्रपाली की शादी के बारे में सवाल पूछा जाता है, जिसके जवाब में निरहुआ कहते हैं कि 'वो इतनी खूबसरत एक्ट्रेस हैं, वो एक ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगी जो उनको पसंद आएगा। आप लोग जबरदस्ती उनको क्यों भाभी बना रहे हैं।'
आम्रपाली को पसंद हैं निरहुआ
इस पर होस्ट ने कहा कि जब आम्रपाली से पूछा गया कि निरहुआ से उनकी क्या दोस्ती है? क्या रिलेशन है? क्या आपकी शादी हो गई है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि 'निरहुआ से अफेयर इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है? इतना अच्छा साथी मिल जाए तो, शादी करने का मतलब तो गंगा नहाना हो गया।'
आम्रपाली से शादी करने को तैयार निरहुआ
आम्रपाली का बयान सुनकर पहले निरहुआ शर्माते हैं और फिर कहते हैं कि 'आज हम अदालत में बैठे हैं, जज साहब भी हैं। आप लोग ऐसा कोई कानून बना दीजिए, अगर एक बीवी और दो बच्चा रहते हुए भी में एक और शादी कर सकूं तो मैं अभी कर लूंगा।'
आपको बता दें निरहुआ और आम्रपाली ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और लोग उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद भी करते हैं। एक तरफ निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं तो दूसरी तरफ आम्रपाली ने 38 साल की उम्र में भी शादी नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications