निरहुआ ने किया नए घर में प्रवेश, पहली बार दिखाया पत्नी का चेहरा, लोग बोले- इतनी सुंदर पत्नी है फिर आम्रपाली...

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आए दिनों अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दिनेश लाल यादव जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लोगों के सामने खुल कर दिखाते है उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों से छुपा कर रखते है, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने नए घर में विधि - विधान से गृह प्रवेश किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में खास बात यह है कि सालों बाद पहली बार उनकी पत्नी की झलक उनके फैंस के सामने आई जिसे देख उनके फैन्स काफी उत्साहित नजर आए।

Nirahua


पहली बार दिखा निरहुआ की पत्नी का चेहरा

भोजपुरी इंडस्ट्री के दमदार सितारे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के गानों और फिल्मों का क्रेज उनके फैंस में साफ देखने को मिलता रहता है उनकी फिल्में और गाने हमेशा ही सोशल मीडिया पर धमाल मचते रहते हैं। अक्सर दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे एक साथ बड़े परदे पर नजर आते ही रहते है लोगों को इनकी केमिस्ट्री भी काफी पसंद आती है। कई लोगों का मानना है कि इन दोनों सितारों ने गुपचुप शादी कर ली है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर हमेशा ही इनके अफेयर की खबरें सामने आती रहती है। हालांकि दोनों सितारों ने हमेशा ही इन खबरों को महज़ एक अफवाह ही बताया है। मगर दिनेश लाल यादव के फैंस के मन में बस एक यही सवाल घूमता रहता है कि आखिर निरहुआ की असली पत्नी कौन है ? बता दें हाल ही में हुई गृह प्रवेश की वायरल तस्वीरों ने इस सवाल से पर्दा उठा दिया है पहली बार दिनेश लाल यादव अपनी धर्म पत्नी मंशा यादव के साथ नजर आए।


पूजा पाठ के दौरान दिखीं निरहुआ की पत्नी

बता दें यह खास मौका था निरहुआ के नए घर के गृह प्रवेश का जिसमें दिनेश लाल यादव और उनकी पत्नी मंशा यादव बड़े ही विधि विधान से हवन कुंड के सामने बैठकर पूजा करती नजर आ रही है। एक तस्वीर में निरहुआ की पत्नी सर पर कलश रखकर नए घर में प्रवेश करती नजर आ रही हैं। हालांकि अभिनेता हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते है। खैर निरहुआ की पत्नी को देख लोगों के कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। किसी ने कहा आखिरकार चेहरा दिख ही गया। तो वहीं दूसरे ने लिखा- निरहुआ तो पब्लिक में पत्नी को लाते ही नहीं हैं पब्लिक में भी वह आम्रपाली के साथ ही नजर आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X