नेहा सिंह राठौड़ पर 11 धाराओं में FIR दर्ज, भड़की सिंगर बोली- एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में...

Neha Singh Rathor Reaction On FIR: यूपी में का बा... बिहार में का बा... जैसे गीतों से चर्चित हुई नेहा सिंह राठौड़ पर पहलगाम आतंकी हमले में विवादित टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ यूपी की राजधानी लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनपर 11 धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। नेहा सिंह राठौड़ ने पहलगाम हमले को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी जिसे की थी, जिसे शिकायतकर्ता ने राष्ट्र विरोधी बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एफआईआर के बाद नेहा सिंह राठौर ने प्रतिक्रिया भी दी है। राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग 10 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा आईटी एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है।
राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनस) 2023 की धारा 196 (1) (a), धारा 196 (1) (b), धारा 197 (1) (a), धारा 197 (1) (b), धारा 197 (1) (c), धारा 197 (1) (d), धारा 353 (1) (c), धारा 353 (2), धारा 302, धारा 152 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 69a के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खुद पर दर्ज की गई एफआईआर के सदंर्भ में राठौर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि- मेरे ऊपर FIR हो गई है... होनी भी चाहिए। एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई! धन्यवाद सीएम योगी आदित्यनाथ, धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी।
एक अन्य पोस्ट में राठौर ने लिखा- मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज़ हो चुकी है. क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वक़ील की फ़ीस देने के लिए पैसा नहीं है। मेरे ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ़ 519 रुपये हैं जिसमें से 500 रुपये तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करूँगी।
दूसरी ओर प्राथमिकी में कहा गया है कि लोकगायिका नेहा सिंह राठौर, द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म जाति के आधार पर एक दूसरे समुदाय के विरुद्ध अपराध करने के लिए उकसाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications