'गाना DJ पर बाजी' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, नीलकमल सिंह ने टी-सीरीज संग काम करने पर जताया आभार

Bhojpuri Video: भोजपुरी का जादू इस समय हर दिल पर छाया हुआ है। भोजपुरी सिनेमा में ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने लोगों के बीच अपनी एक खास जगह बनाई है। लेकिन अब इसी बीच भोजपुरी के सुपरस्टार नीलकमल सिंह का गाना 'गाना डीजे पर बाजी' काफी ट्रेंड में बना हुआ है। बता दे कि इस गाने को टी-सीरीज के भोजपुरी क्लब बैंगर द्वारा रिलीज़ किया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीलकमल सिंह का यह गाना अभी के समय पर पुरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और एक पॉप्युलर पार्टी एंथम बन गया है। यहां तक की यह गाना इंस्टाग्राम पर भी #6 पर ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है। नीलकमल का यह गाना दर्शकों द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
दरअसल नीलकमल ने टी-सीरीज जैसे बड़े प्लेटफार्म पर अपने भोजपुरी सिनेमा को प्रदर्शित किया और इस मौके को प्राप्त करके वह काफी गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। नीलकमल सिंह ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि भूषण जी और टी सीरीज ने हमें मंच दिया। जिससे कि हम अपनी कला का प्रदर्शन कर पाएं।
नीलकमल सिंह ने आगे कहा कि "गाना डीजे पर बाजी को लोग भी काफी प्यार दे रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसे ही हमको प्यार मिलता रहे। इतने बड़े मंच के जरिए हमें पूरे देश को यह दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ कि हमारी प्रतिभा क्या कर सकती है। टी-सीरीज और हमने साथ में मिलकर इस साल का सबसे बड़ा पार्टी हिट दिया है और इसके लिए मैं बहुत ज्यादा शुक्रगुजार हूं।


Click it and Unblock the Notifications











