Arshiya Arshi: 'नथुनिया' फेम एक्ट्रेस के गाने 'बस चली' का टीजर आउट, देखे यहां!

भोजपुरी एक्ट्रेस और 'नथुनिया' सॉन्ग फेम अर्शिया अर्शी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव होकर फैंस के साथ शेयर किया था कि उनका नया गाना 'Bas Chali' जल्द ही रिलीज होने वाला है। उन्होंने फैंस से गुजारिश की है कि आप नथुनिया की तरह ही इस गाने को भी अपना प्यार दें। इतना ही नहीं, उन्होंने फैंस को बताया कि ये गाना उन्होंने खुद गाया है जो कि उनके दिल के करीब है और इस गाने के बोल उन्होंने खुद प्रत्यक्ष राज भट्ट से लिखवाए हैं।
अब अर्शिया अर्शी के फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हां, 'बस चली' का टीजर यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इसे राइजिंग इंडिया म्यूजिक के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। स्नो लियोपार्ड फिल्म्स द्वारा निर्मित, राजीव ठाकुर द्वारा निर्देशित और अर्शिया अर्शी के दिल के करीब इस गाने में प्रत्यक्ष राज भट्ट के मंत्रमुग्ध कर देने वाले कंपोजिशन आपको मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।
आपको बता दें, अर्शिया अर्शी ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का पोस्टर रिलीज किया था और फैंस को म्यूजिकल जर्नी के लिए तैयार रहने के लिए कहा था। अब टीजर के रिलीज के बारे में भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। राइजिंग इंडिया म्यूजिक ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्शिया अर्शी को टैग करते हुए लिखा, अटेंशन! लंबे समय से प्रतीक्षित "बस चली" का टीज़र आखिरकार आ गया है! गाने का अपना वर्जन बनाकर हमारी कहानी में शामिल होने का अवसर न चूकें। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि 8 अप्रैल को ये गाना यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा और फैंस को खूब नचाएगा।
इसके अलावा भी वे सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर अलग-अलग तरीके से 'बस चली' गाने को प्रमोट करती और फैंस को सपोर्ट करने की गुजारिश करती नजर आ रही हैं।
बता दें, अर्शिया अर्शी यू भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने अलग-अलग लुक से और इंस्टा रील बना फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। कुछ घंटे पहले ही उन्होंने एक कैजुअल लुक में स्पोर्ट्स ब्रा और ट्राउजर पहन इंस्टा रील पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने 'मैं तेरी आंखों में उदासी देख सकती नहीं' पर रील बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications