Arshiya Arshi: 'बस चली' सॉन्ग यूट्यूब पर हुआ वायरल, 1 दिन में मिले 10 लाख व्यूज!

bas chali

भोजपुरी एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर अपने नए गाने 'बस चली' को प्रमोट करती नजर आ रही थीं। इसके लिए वे सोशल मीडिया पर ना सिर्फ लाइव आई थीं, बल्कि सॉन्ग के टीजर से लेकर छोटी-छोटी क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

अर्शिया अर्शी का ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गाने को राइजिंग इंडिया म्यूजिक के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसकी खबर खुद अर्शिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को दी। इस गाने को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

8 अप्रैल को रिलीज हुए गाने को लगभग 10 लाख लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं। करण पटेल 'बस चली' गाने के निर्माता हैं और खुद अर्शिया अर्शी ने पहली बार इस गाने से सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा है। प्रत्यक्ष राज भट्ट ने इस गाने के बोल लिखे हैं और इसे कंपोज भी किया है।

अर्शिया अर्शी ने सोशल मीडिया पर बताया था कि ये गाना उनके दिल के बहुत करीब है और उनकी मां को ये गाना बहुत पसंद था। अर्शिया ने ये भी बताया कि इस गाने से उनकी फीलिंग्स जुड़ी हुई हैं। उन्होंने जब ये गाना प्रत्यक्ष से लिखवाया था तो उसके बोल बहुत ही ज्यादा उनके करीब थे। लगता है कि फैंस ने अर्शिया की गुजारिश सुन ली हैं और उनके Bas Chali song को लेकर फैंस 700 से अधिक यूट्यूब पर कमेंट भी कर चुके हैं।

फैंस जहां इस गाने को ब्यूटीफुल बता रहे हैं वहीं ये भी कह रहे कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि अर्शिया इतना अच्छा गा भी सकती है। फैंस के मुताबिक, उन्होंने आखिरी अर्शिया को आखिरी बार रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में देखा था। बहरहाल, फैंस को उनकी आवाज पसंद आई है और वे इसके लिए कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस को गाने के बोल पसंद आ रहे हैं तो कुछ को उनकी आवाज। कुल मिलाकर देखा जाए तो अधिकतर फैंस ने गाने से लेकर अर्शिया की आवाज तक की तारीफ की है। अब देखना होगा कि यह गाना कितनी ऊंचाईयां छूता है और अर्शिया के सिंगिंग करियर में क्या बदलाव लेकर आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X