Namrata Malla Tabla Song: खेसारी लाल और नम्रता के गाने ने मचाई धूम, मिले 100 मिलियन व्यूज

बेली डांसर और भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस नम्रता मल्ला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट डांस वीडियोज और फोटो से फैंस को रिझाने वाली नम्रता मल्ला एक बार फिर चर्चा में है।
हालांकि इस बार उनका कोई वीडियो या फोटो नहीं बल्कि उनका सॉन्ग चर्चा में है। दरअसल, नम्रता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 'तबला' गाना पोस्ट करते हुए फैंस को बताया कि उसे 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। नम्रता का इस अचीवमेंट पर खुशी का ठिकाना नहीं है। सूरज कटोच द्वारा डायरेक्ट इस गाने में नम्रता और खेसारी लाल यादव थिरकते हुए दिख रहे हैं। इस गाने में नम्रता और खेसारी की जोड़ी फैंस को इतनी पसंद आई कि वे इसे देखने से खुद को नहीं रोक पाए।
नम्रता ने इंस्टाग्राम पर जब ये गाना एक बार फिर पोस्ट किया तो फैंस ने इसे जमकर लाइक किया और नम्रता को इसके लिए ना सिर्फ बधाई दी बल्कि इसे भोजपुरी हिट गाना भी बताया। फैंस ने वा सिर्फ जोड़ी का सुपरहिट कहा बल्कि गाने को भी हिट बताया।
आपको बता दें, नम्रता अक्सर अपने लुक से फैंस को मदहोश करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक भोजपुरी रील बनाई जिसमें वे बिकिनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए सड़क पर उछलते-कूदते नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को भोजपुरी एक्ट्रेस दिव्या रल्हन के अलावा फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर अक्सर कुछ ना कुछ पोस्ट करने वाली नम्रता ने कुछ घंटे पहले ही कुछ फोटोस भी पोस्ट की हैं जिसमें उन्होंने लिखा है बैक टू बैक शो टाइम, वे इसमें परफॉर्मेंस के मूड में दिख रही हैं और पूरी तरह से इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस फोटो सीरीज में बहुत सारी फोटोज पोस्ट की है जिसमें ट्रेडिशनल लुक अपनाते हुए वे अपनी क्लीवेज भी फ्लॉन्ट कर रही हैं।
हालांकि इन तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है और उनके फैंस भी उनके इस लुक को गॉड्स लुक कह रहे हैं। कुछ लोग उन्हें सुपर कह रहे तो कोई उन्हें गोल्डन ब्यूटी लिख रहा है। कुछ घंटों में फैंस ने इन फोटोज पर लाइक्स की बारिश कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications











