'मेरे अश्लील गाने मेरी गलती, लेकिन..' चुनाव से पहले खेसारी लाल यादव ने ऐसे साधा नितीश कुमार पर निशाना

Khesari Lal Yadav Songs: खेसारी लाल यादव इस बार बिहार चुनाव लड़ते हुए नजर आने वाले हैं। तेजस्वी यादव की पार्टी से उनको टिकट मिला है। चुनाव की खबरों के बीच खेसारी लाल यादव का एक बड़ा बयान वायरल हो रहा है जो कि उन्होने भोजपुरी अश्लील गानों को लेकर दिया है।
उनका कहना है कि वो उनकी गलती थी और लोगो के मनोरंजन के लिए वो गाने गाए गए थे। खेसारी लाल ने इसके अलावा कई बातें कीं।
मेरी गलती थे अश्लील गानें
खेसारी लाल यादव ने NDTV से बात करते हुए कहा है, ''मैने अश्लील गाने गाए ये मेरी गलती है और मैने ये लोगों के मनोरंजन के लिए गाए थे। मेरे गानों के कारण छपरा में जलजमाव नहीं हुआ, बच्चों की शिक्षा मेरे गानों की वजह से बर्बाद नहीं हुई। मैं कभी भी राजनीति में नहीं आना चाहता था, मुझे भगवान ने यहां भेजा है। छपरा में विकास नही कर पाया तो लौटकर चुनाव लड़ने नहीं आऊंगा।''
भोजपुरी सिंगर के इन बयानों से बवाल मचा हुआ है और वो सीधे तौर पर बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार और एनडीए गठबंधन पर निशाना साध रहे हैं। इस बार बिहार के चुनाव में काफी उथल पुथल मची हुई है और लोगों के दिलों में क्या चल रहा है ये तो वक्त ही तय करेगा।
कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि पवन सिंह भी एनडीए से चुनाव लड़ने वाले हैं लेकिन बाद में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। पवन सिंह ने मना कर दिया और कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। देखने वाली बात होगी कि वो क्या कमाल करती हैं। पवन और ज्योति के बीच काफी मतभेद हैं। खेसारी लाल यादव ने भी एक बार कहा था कि वो नहीं उनकी पत्नी चुनाव मैदान में आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खुद खेसारी अब मैदान में हैं।


Click it and Unblock the Notifications