दो भाषाओं में होगी 'खल्लास'..लोगों को बेसब्री से इंतज़ार!
हिंदी और गुजराती इन दो भाषाओं में निर्मित होने जा रही फिल्म 'खल्लास' का मुहूर्त सुरों के बादशाह उदित नारायण के हाथों किया गया। जीवीजी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के मुहूर्त के मौके पर फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग भी शुरू की गई।

इसमें फिल्म का पहला गाना उदित नारायण, दीपा नारायण और अलका झा की आवाज़ में रिकॉर्डिंग किया गया। इस फिल्म की निर्मात्री योगिता राठौड़ है जिन्होंने मुहूर्त के मौके पर अपनी फिल्म के बारे में बताया ''यह फिल्म एक सस्पेन्स, थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी काफी अलग तरह की कहानी हैं।
युवा पीढ़ी द्वारा ड्र्ग्स सेवन की मात्रा काफी बढ़ती जा रही है जो एक बहुत बड़ा गंभीर मुद्दा है और इसी मुद्दे को हम फिल्म के माध्यम से दर्शाने जा रहे है जो यक़ीनन दर्शको को बहुत पसंद आएगी।''
'खल्लास 'इस फिल्म की कहानी प्रीत प्रकाश शर्मा द्वारा लिखी गई है जिसका निर्देशन अमन खान करने जा रहे हैं। फिल्म का संगीत काफी बेहतरीन तरीके से तैयार किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण दो भाषाओं में किया जा रहा है इसलिए सभी गाने दो भाषाओं में रिकॉर्ड किये जाएंगे।
गुजराती में संगीत राज सेन और मारू ब्रदर्स द्वारा दिया जा रहा है और हिंदी गानों के लिए मोन्टी शर्मा द्वारा बनाये गए संगीत फिल्म में दिए जा रहे हैं। फिल्म के कलाकारों का चयन फ़िलहाल किया जा रहा है और बहुत जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











