बनेगी 'बाबरी मस्जिद' पर फिल्म..दिलचस्प होगी कहानी!
भोजपुरी में बाबरी मस्जिद पर फिल्म बनेगी जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और खेसारी लाल यादव लीड एक्टर होंगे।
लोगो के चहेते अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्म 'बाबरी मस्जिद ' का मुहूर्त आज यूपी के इटावा में कई फ़िल्मी और राजकीय हस्तियों के बीच किया गया। कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मो का निर्माण कर चुके निर्माता धीरेन्द्र चौबे की इस फिल्म में खेसारी लाल यादव , काजल राघवानी ,अवधेश मिश्रा,ब्रजेश त्रिपाठी,अनूप अरोड़ा,तृषा खान,रीतू पांडेय,संभावना सेठ ,के.के.गोस्वामी,अनारा गुप्ता,पप्पू यादव,देव सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे।इस फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने दी है वही फिल्म का निर्देशन करने जा रहे रहे है देव पांडेय।

यूपी के इटावा में हुए मुहूर्त के मौके पर माननीय शिवपाल सिंह यादव ,पूर्व एम.एल.सी रामनरेश यादव , अशोक यादव , अभिनेता रवि किशन ,खेसारी लाल यादव,अभिनेत्री काजल राघवानी ,अनारा गुप्ता,रीतू पांडेय,त्रिशा खान ,अवधेश मिश्रा,ब्रजेश त्रिपाठी,के.के.गोश्वामी,निर्देशक देव पांडेय ,रोहन चौबे ,पल्लव चौबे ,पी,आर.ओ संजय भूषण पटियाला सहित अन्य कई जानी मानी हस्तियों ने फिल्म के मुहूर्त में हिस्सा लिया।
अपनी फिल्म 'बाबरी मस्जिद ' के मुहूर्त के मौके पर खेसारी लाल यादव ने बताया ''आज मेरी फिल्म 'बाबरी मस्जिद' का मुहूर्त माननीय शिवपाल सिंह यादव ,माननीय रामनरेश यादव जी और रवि किशन जी के हाथो किया गया जो मेरे लिए काफी सौभाग्य की बात है ।
'इस फिल्म के निर्माता धीरेन्द्र चौबे और निर्देशक देव पांडेय जी का मैं बहुत आभारी हूं की उन्होंने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाया और एक बेहतरीन कहानी पर बन रही फिल्म में मेरा चुनाव किया'।इस फिल्म में मेरे अपोजिट काजल राघवानी है और बहुत जल्द हम फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे है।''
इटावा में हुए फिल्म के मुहूर्त के मौके पर शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव जी ने इस फिल्म को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और निर्माता धीरेन्द्र चौबे को इस फिल्म के लिए बधाई देते हुए कहा की जिस तरह उन्होंने अब तक अपनी फिल्म के माध्यम से दर्शको का मनोरंजन किया है उसी प्रकार आगे भी वे दर्शको के मनोरंजन के लिए इसी तरह कार्य करते रहे।


Click it and Unblock the Notifications














