Monalisa Net Worth: कमाई के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों के छक्के छुड़ा देगी ये भोजपुरी हसीना

Bhojpuri Actress Monalisa New Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि यहां के सितारे भी काफी दर्शकों के दिलों पर राज करते नजर आते हैं। भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा भी एक जाना माना नाम है। बता दे कि उन्होंने भोजपुरी जगत से लेकर उड़िया, बंगाली, दक्षिण और हिंदी जगत में भी काम किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। उनका जन्म कोलकाता में एक बंगाली परिवार में हुआ। उन्होंने उड़िया म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2008 में भोजपुरी सिनेमा में भोले शंकर नाम की एक फिल्म से डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने भोजपुरी में 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार एक फिल्म के लिए मोनालिसा तकरीबन 5 से 7 लाख रुपए का चार्ज लेती हैं। साल 2020 तक मोनालिसा की कुल संपत्ति को 2.5 मिलियन डॉलर यानी कि 18 करोड रुपए में नापा गया था। मोनालिसा को हिंदी टीवी सीरियल्स में भी देखा जा चुका है और उन्होंने एकता कपूर के सीरियल डायन में भी काम किया था।
मोनालिसा को बिग बॉस 10 में बात और कंटेस्टेंट देखा गया और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत से बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और साथ ही साथ अपने फैन्स के साथ में कुछ ना कुछ शेयर करती हुई भी नजर आती हैं। इस वक्त मोनालिसा को हिंदी टीवी सीरियल्स में एक्टिव देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications

