बारिश के मौसम में मोनालिसा ने शेयर कीं पूल फोटोज़, दिखाईं ऐसी अदाएं की छूट गए फैन्स के पसीने

Monalisa

Monalisa Viral Pool Phoots: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa ) अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर आए दिनों सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नजर आती हैं। उनके लेटेस्ट पोस्ट के आने का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। मोनालिसा कभी ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं तो कभी वह वेस्टर्न ड्रेस पहनकर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। वहीं हाल ही में मोनालिसा ने हसीन बारिश के मौसम में अपने इंस्टा हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स तो उनके दीवाने हो गए हैं।

लेटेस्ट फोटो से उड़ाए फैन्स के होश
अपनी अदाओं और खूबसूरती की वजह से चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टा हैंडल पर खूबसूरत बारिश के मौसम में पूल साइड की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा का गजब का अंदाज देखा जा सकता है। मोनालिसा ब्लैक और पिंक कलर का स्विम ड्रेस पहने पूल में एक पैर डालकर पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं अगली तस्वीर में मोनालिसा ने बैक साइड की तस्वीर शेयर की है जहां से खूबसूरत मौसम का नजारा देखने को मिल रहा है।

फैन्स ने किए जमकर कमेंट
इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही मोनालिसा कैप्शन में लिखती हैं- बारिश और मैं...बता दें कि मोनालिसा के इस पोस्ट पर फैन्स और सितारों ने कमेंट की लाइन लगा दी है। सबसे पहले संभावना सेठ ने कमेंट कर 'ओ तेरी' लिखा है तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट कर लिखा- आपके जैसा कोई नहीं मोना। आपको बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम मोनालिसा रखा था।

मोनालिसा हैं आज जाना माना नाम
मिथुन चक्रवर्ती और मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी फिल्म 'भोले शंकर' से डेब्यू करने वाली मोनालिसा आज जाना माना नाम बन गई हैं। जब मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 का हिस्सा बनी हैं तब से उनकी पॉपुलैरिटी दो गुना बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X