कुंडी, ताला... ईयरफोन सब कुछ 100 बार चेक करने के बाद ही प्ले करें मोनालिसा और रवि किशन का ये वीडियो

Monalisa Ravi Kisan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। बता दें कि रवि किशन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। साथ ही एक्टर ने साउथ में भी धमाल मचाया है। इस बीच रवि किशन का एक पुराना भोजपुरी गाना इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मोनालिसा संग जमकर रोमांस किया है।
भोजपुरी स्टार रवि किशन और मोनालिसा का गाना 'कवन जादू' एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस सॉन्ग में रवि किशन ने मोनालिसा के साथ जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं। दोनों का ये अंदाज देख फैंस के पसीने छूट गए हैं। मोनालिसा और रवि किशन की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। बता दें कि इस गाने को बॉलीवुड के स्टार सिंगर उदित नारायण और सोनाली दत्त ने गाया है।
रवि किशन और मोनालिसा का ये वीडियो काफी बोल्ड है। इस म्यूजिक वीडियो में रवि किशन और मोनालिसा एक दूसरे के साथ जबरदस्त अंदाज में रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं और फैंस को इस जोड़ी का रोमांस और कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
वहीं गाने के बोल अखिलेश पांडे ने लिखे हैं और संगीत गणेश पांडे ने दिया है। मालूम हो कि रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री को दोबारा खड़ा किया था। इसके लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की थी। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अब टीवी की दुनिया में धमाल मचा रही हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है।
इसके अलावा मोनालिसा, बिग बॉस में भी नजर आई थीं। इसी शो के बाद लोग उन्हें जानने लगी थीं। मोनालिसा अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा के हर पोस्ट पर लाखों लोग प्यार बरसाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications