Monalisa: भोजपुरी ब्यूटी पर छाया होली का खुमार, रंगी सारी शेयर की ऐसी तस्वीरें

Monalisa Latest Photos: बिग बॅास फेम और भोजपुरी क्वीन मोनालिसा एक बार फिर से इंटरनेट पर अपने लेटेस्ट तस्वीरों से छाई हुई हैं। दरअसल मोनालिसा पर होली का खुमार इस बार कुछ ज्यादा ही जल्दी छा रहा है। होली में अभी दिन बाकि है लेकिन मोनालिसा पर अभी से होली की मस्ती शुरू हो रही है। ऐसे में मोनालिसा ने रंग बिरंगे आउटफिट में फोटोशूट कराया है।
सामने आई इन तस्वीरों में मोनालिसा कलरफुल टीशर्ट में बेहद बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस लुक को जॉगर्स के साथ पूरा किया है और कई अलग अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं।
मोनालिसा ने अपने लुक के साथ इस बार भी कोई नया प्रयोग नहीं किया है। साड़ी हो या शॅार्ट ड्रेस। मोनालिसा का हर स्टाइल, हर फैशन बेहद निराला है। मोनालिसा के लेटेस्ट लुक्स के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अब उनकी ये तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं।
इस शेयर की गई फोटो में मोनालिसा का यह स्टाइल फैंस को आकर्षित करने के लिए काफी है। इस फोटो के साथ ऐसा मालूम होता है कि मोनालिसा इस बार होली काफी जबरदस्त अंदाज में सेलिब्रेट करने वाली हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'रंगी सारी...'
आपको बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी की दुनिया में ढेर सारा काम किया है। वह अपने करियर में अभी तक 100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। बिग बॅास के एक सीजन का हिस्सा बनने के बाद मोनालिसा ने हिंदी टीवी शो में अपना कदम रखा। टीवी शो नजर में डायन की निगेटिव भूमिका से वह लोकप्रिय होने में कामयाब रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications