मोनालिसा ने झेली बॉडी शेमिंग, ड्रेसिंग सेंस और अंग्रेजी न बोल पाने पर सुने ताने
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आज के समय में हिंदी टेलीविजन जगत की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में खूब काम किया, फिर वह बिग बॉस जैसे शो में नजर आईं और फिर उन्होंने हिंदी टीवी शो में भी काम किया। आज के समय में उनके ढेर सारे फैंस हैं जो उन्हें खूब प्यार देते हैं।
लेकिन मोनालिसा उन हस्तियों में से हैं जिन्होंने लोगों की नफरत का सामना भी किया है। हालिया एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने बताया कि उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा तो कुछ लोगों ने उनकी इंग्लिश को लेकर भी उनका मजाक बनाया।

हाल में ही मोनालिसा ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के उतार चढ़ाव को लेकर बातचीत की। जहां उन्होंने बताया कि उन्होंने लाइफ में कई बार ट्रोलिंग का सामना किया है जिसे लेकर वह काफी तनाव भी झेल चुकी हैं।
लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उनके ड्रेसिंग सेंस से लेकर बॉडी शेमिंग और उनकी इंग्लिश बोलने को लेकर उनका खूब मजाक उड़ाया था। वह बताती हैं कि लोगों ने शुरुआत में उनके खिलाफ काफी कुछ नेगेटिव कहा। मेरे ड्रेसिंग सेंस पर भद्दे कमेंट्स किए।
मोनालिसा ने कहा कि, शुरुआत में ट्रोलिंग से वह काफी परेशान हुईं लेकिन जब धीरे धीरे वह अपने करियर में बढ़ती गईं तो उन्हें समझ आया कि कैसे इन्हें इग्नोर करना है।अब उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications










