मोनालिसा ने 'Yimmy Yimmy' गाने पर लगाए ऐसे ठुमके की फैन्स भी बोले- टक्कर दे रही हैं आप...

Monalisa

Monalisa Danced on the Yimmy Yimmy Song: मोनालिसा (Monalisa) इंडस्ट्री की जानी मानी हसीना हैं। वे अपने लुक्स को लेकर जमकर चर्चाओं में रहती हैं बता दें कि मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 का हिस्सा रही थीं। जिसके बाद उनकी पॉपुलेरिटी रातों रात काफी बढ़ गई थी। जिसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेस को कई प्रोजेक्ट मिले थे। मोनालिसा टीवी इंडस्ट्री में भी काफी नाम कमा चुकी हैं। बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिनों अपने सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती हैं जिसकी वजह से वे जमकर लाइमलाइट बटोरती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैन्स उनके दीवाने हो गए हैं।

मोनालिसा ने किया धमाकेदार डांस
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा बोल्ड स्कर्ट टॉप में नजर आ रही हैं। वहीं खुले बालों में मोनालिसा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इतना ही नहीं मोनालिसा हाल ही में रिलीज हुए जैकलीन फर्नांडिस के गाने Yimmy Yimmy पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। उनके डांस और एक्सप्रेशन ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। इस वीडियो पर फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा टक्कर दे रही हैं आप तो वहीं दूसरे ने लिखा आप तो ऑलराउंडर हैं।

शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
बता दें कि इससे पहले मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वे शानदार पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही वे कैप्शन में लिखती हैं- मंडे मॉर्निंग। आपको बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। इंडस्ट्री में अपना नाम करने के लिए मोनालिसा ने अपना नाम बदला था। फिल्मों की बात करें तो मोनालिसा को 'तौबा-तौबा', 'सरकार राज', 'जिद्दी आशिक', 'राजा बाबू', 'नागिन' जैसी कई फिल्में कर चुकी हैं। वहीं टीवी सीरियल की बात करें तो वे 'नजर', 'नमक इश्क का', 'दिव्य दृष्टि' जैसे हिंदी सीरियल में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X