Monalisa: जैकलीन के गाने 'गेंदा फूल' पर बंगाली बाला बन इस हसीना ने ढाया कहर, देखें वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड और जानी-मानी हस्तियों में शुमार हैं। वे अपनी प्रतिभा और फैशन की समझ के कारण बड़े पैमाने पर अपने फैंस और फॉलोअर्स बना चुकी हैं। अभिनेत्री कपड़ों और फैशन के मामले एक्सपेरिमेंट करने में कभी विफल नहीं होती। मोनालिसा हमेशा सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को अपने निजी और पेशेवर लाइफ के बारे में अपडेट देती रहती हैं।
हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बादशाह के 'गेंदा फूल' पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस हैवी ज्वेलरी के साथ येलो साड़ी पहनकर काफी खूबसूरत लग रही हैं। गाने में मूल रूप से बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज हैं और मोनालिसा ने जैकलीन की तरह बंगाली बाला का लुक अपनाते हुए अपनी वीडियो और फोटोज शेयर की हैं।
अपने इसी बंगाली लुक के साथ मोनालिसा ने फैन्स को गुड़ी पड़वा की बधाई देने के लिए अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने इस पोस्ट पर कैप्शन देते हुए लिखा था, "शुभ नवरात्रि ....#happy #navratri #gudipadwa"।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा फिलहाल कलर्स के टेलीविजन शो बेकाबू' के लिए काम कर रही हैं। भोजपुरी के अलावा, उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और उड़िया जैसी अन्य भाषाओं में भी काम किया है।
भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकी मोनालिसा ने बिग बॉस के दसवें सीजन में काम करने के बाद भोजपुरी सिनेमा को गुड बाय बोल दिया था। ऐसे में वे भोजपुरी फिल्मों से ही नहीं, बल्कि गानों से भी दूर हो गई थीं।लेकिन अब वे वापसी के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में वापसी के लिए फिल्म मेकर्स के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। दरअसल ,मोनालिसा का मानना है कि बिग बॉस के दसवें सीजन के बाद वे सिर्फ भोजपुरी स्टार ही नहीं बल्कि नेशनल स्टार बन गई है और उन्हें अब हर कोई जानता है। मोनालिसा का मानना है कि यदि कोई फिल्ममेकर उन्हें कोई दमदार रोल दे या फिर कोई दमदार ऑफर करेंगे और अभिनय के लिए मोटी रकम देंगे तभी वे भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करेंगी।
बहरहाल, अभी तक उनके किसी भी नए भोजपुरी प्रोजेक्ट की चर्चा नहीं है और ना ही किसी फिल्ममेकर की तरफ से कोई बयान आया है। पर दर्शक बेसब्री से मोनालिसा को भोजपुरी फिल्मों में देखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











