किसी ने राजनीति में रखा कदम तो कोई सड़कों पर मांग रही भीख, जानें किस हाल में हैं भोजपुरी की ये हसीनाएं?

These Bhojpuri Actresses Disappeared From Industry: ग्लैमरस इंडस्ट्री में रहते हैं कि कुछ भी परमानेंट नहीं होता है। ना तो वहां पर सितारे हमेशा के लिए रहते हैं और ना ही उनकी पहले जैसी सक्सेस रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही भोजपुरी कि हसीनों के बारे में बताने वाले हैं जो एक वक्त तो काफी चर्चा में आई लेकिन अब गुमनामी के अंधेरे में चली गई है।

Bhojpuri Actresses

मिताली शर्मा

भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री मिताली शर्मा काफी ज्यादा लोकप्रिय थी। लेकिन कुछ वक्त पहले उनका एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया था और इसमें वह मुंबई की सड़कों पर बहुत ही बुरी हालत में घूमती हुई नजर आई थी। खबरों के अनुसार वह डिप्रेशन और काम ना मिलने के चलते इस हाल में पहुंच गई। उन्हें मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा गया और बाद में पुलिस ने उन्हें रिस्कयू किया। मिताली को मेंटल अस्पताल में भेजा गया।

सोनाली जोशी

सोनाली जोशी को कौन नहीं जानता है और आपको बता दें कि उन्होंने भोजपुरी आपके पावर स्टार कहीं जाने वाले पवन सिंह के साथ में फिल्म प्रतिज्ञा में काम किया था। इसके अलावा वह कई सारी साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन शादी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और आज भी वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

रिंकू घोष

रिंकू घोष एक समय पर भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती थी। उन्होंने रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी और निरहुआ जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ में काम किया है। लेकिन शादी करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी थी और फिर 6 साल बाद कम बैक किया। लेकिन उनको लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई। इसके बाद वह हिंदी और बंगाली शोज में नजर आती है।

पूनम सागर

पूनम सागर ने निरहुआ के साथ में भोजपुरी सिनेमा में काफी बेहतरीन और हिट गाने दिए हैं। लेकिन जहां एक तरफ निरहुआ टू स्टार बन गए और वहीं पूनम पीछे रह गई। धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री से गायब होती चली गई।

सीमा सिंह

सीमा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री के आइटम क्वीन भी कहा जाता था और आपको बता दें कि जब वह डांस करती थी तो लोगों की सीटीयां बंद नहीं होती थी। अभी के वक्त में वह प्रोड्यूसर बन गई है और राजनीति में भी उन्होंने एंट्री ले ली है।

Read more about: mitali sharma seema singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X