'मेंहदी लगा के रखना' की हुई शानदार शुरूआत..पूरी टीम सेलिब्रेशन मूड में
मेंहदी लगा के रखना भोजपूरी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरूआत हुई।
कहते है देर आये लेकिन दुरुस्त आए कर के आये ऐसे ही कुछ हुआ शुक्रवार को जब खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ''मेहँदी लगा कर रखना'' एक साथ पूरे देश में रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया।
दर्शको ने फिल्म के गानों और म्यूजिक की जमकर तारीफ की। किसी ने खेसारी लाल यादव के एक्शन सीन्स की तारीफ की तो कोई उनकी बॉडी का कायल रहा ।काजल राघवानी और संजय पांडेय के दमदार एक्टिंग ने भी लोगों को प्रभावित किया । कई दर्शकों ने तो 'मेहँदी लगा कर रखना'' को बार बार देखने का इरादा भी जताया।

रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी इस भोजपुरी फिल्म ने मुम्बई से लेकर पटना तक बॉक्स ऑफिस को अपने रंग में रंग दिया। पहले दिन के अच्छे रिस्पांस को देख कर लगता है कि 'मेहँदी लगा कर रखना'' बॉक्स ऑफस पर आने वाले दिनों में भी यूँ ही धमाल मचाएगी। वैसे भी खेसारी लाल यादव की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है तो जाहिर है वीकेंड पर दर्शक और भी बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंचेंगे।


Click it and Unblock the Notifications