मेरठ मर्डर केस पर बना दिया भोजपुरी गाना, पारुल यादव ने नीला ड्रम पकड़ किया डांस, VIDEO देख भड़के लोग

Bhojpuri song

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिनों कोई ना कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है जिसपर लोग डांस करना पसंद करते हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के म्यूजिक वीडियोज तो सोशल मीडिया पर छाए ही रहते हैं लोग खेसारी और पवन सिंह के गाने पर धड़ल्ले से डांस करना पसंद करते हैं, लेकिन फिलहाल तो एक ऐसा भोजपुरी गाना आया है जिसने लोगों के होश ही उड़ा दिए हैं।

सच्ची घटना पर बना दिया म्यूजिक वीडियो
दरअसल एक सच्ची घटना पर आधारित इस वीडियो को बनाया गया है जो आते ही चर्चाओं में आ गया है। दरअसल यह गाना मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस के ऊपर बनाया गया है। बता दें कि इस गाने का नाम रखा गया है 'ड्रम में राजा'

मेरठ हत्याकांड पर बना भोजपुरी गाना
गोल्डी यादव द्वारा बनाया गया यह गाना ड्रम में राजा हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पारुल यादव नीला ड्रम पकड़े डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य आर्टिस्ट भी है जो पारुल का साथ देता नजर आ रहा है और वह भी नीला ड्रम पकड़कर डांस कर रहा है। इस गाने को देखकर ही लगता है कि जैसे यह गाना मेरठ हत्याकांड को देखकर बनाया गया है। इस गाने कि लिरिक्स भी मेरठ कांड के ऊपर ही आराधित हैं।

वीडियो देख भड़के लोग
आपको बता दें कि गोल्डी यादव के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोगों ने इस वीडियो को देख गुस्सा जाहिर किया है। जहां एक यूजर ने लिखा- कई अन्य मुद्दे हैं उनपर गाना बनाओ ये क्या बनाया है। वहीं दूसरे ने लिखा- इस तरह के वीडियो को खुद ही यूट्यूब को हटा देना चाहिए। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इस तरह के गाने से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। बता दें कि इस वीडियो को तीन दिन पहले रिलीज किया गया है और इस वीडियो पर अभी तक 32 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

क्या है मेरठ हत्याकांड
दरअसल सौरभ राजपूत अपनी बेटी के जन्मदिन लंदन से लौटा था। परिवार ने जमकर मस्ती की और बेटी का जन्मदिन मनाया, लेकिन उसके बाद मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद सौरभ के टुकड़े करके उस ड्रम में भर दिया और सीमेंट से सील कर दिया। मुस्कान अपने प्रेमी के साथ मिलकर फिर शिमला घूमने चली गईं, लेकिन जब वह लौटकर आईं तब इस कांड का खुलासा हुआ। फिलहाल तो मुस्कान और साहिल जेल में बंद हैं।

Read more about: bhojpuri video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X