हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम हैं भोजपुरी एक्ट्रेस Rani Chatterjee, बताया असली नाम, Video पर भड़के लोग!

Rani Chatterjee Real Name and Cast- भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर बोल्ड एक्ट्रेस का नाम आता है तो सबसे पहले रानी चैटर्जी का चेहरा लोगों के सामने आता है। लेकिन आज रानी चैटर्जी को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
काफी लोग जानते हैं कि रानी चैटर्जी का असली नाम ये नहीं है और ना ही वो हिंदू हैं। जी हां, रानी चैटर्जी मुस्लिम हैं और इसका खुलासा उन्होने खुद हाल ही में किया है।
साथ ही उन्होने उस किस्से के बारे में भी बात की कि क्यों उनको अपना नाम बदलना पड़ा। रानी चैटर्जी इस दौरान Realtalk नाम के पॉडकास्ट पर थीं और उन्होने खुलकर बात की। बता दें कि रानी चैटर्जी का असली नाम सबिया शेख है।
रानी चैटर्जी का वीडियो
भोजपुरी हसीना ने वीडियो में बताया है, मैं मुस्लिम परिवार से हूं और मेरा रियल नाम सबिया शेख है। एक बार मंदिर में सीन करना था और इस दौरान मुझे शिवलिंग पर माथा पटकना था। ऐसे में पंडित जी को सबिया शेख नहीं बताया गया बल्कि इस नाम के साथ सीन करवाया गया। प्रोड्यूसर से जब पंडित जी ने पूछा कि इस लड़की का असली नाम और पूरे परिवार का नाम चाहिए तो वो काफी डर गए थे। इस वजह से उनका नाम बदला था।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
रानी चैटर्जी के इस खुलासे के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''ये नाम छुपाने की परम्परा पुरानी है।'' एक ने लिखा, ''मैं तो हिंदू ही समझता था।'' एक ने लिखा, ''अपने ओरिजिनल नाम से काम करो....शर्म क्यू आती है।'' एक ने लिखा, ''चैटर्जी एक ब्राह्मण उपाधि है और आप बिना किसी अधिकार के इस उपाधि का उपयोग कर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''फिल्म से पहले एल्बम कर चुकी थी आप जी।'' आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











