कांवड़ यात्रा के दौरान मनोज तिवारी की बेशर्म हरकत? पुलिसकर्मी से करवाई सेवा तो भड़क उठे लोग, Video

Manoj Tiwari

Manoj Tiwari Kanwar Yatra Video- कांवड़ यात्रा को लेकर हाल ही में काफी चर्चा थी और कई अच्छे बुरे वीडियोज भी सामने आए थे। भक्त इस दौरान गंगाजल लेकर जाते हैं कि भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाते हैं।

इस दौरान पैदल चलने की मान्यता है और किसी तरह की लग्जरी का इस्तेमाल भक्त नहीं करते हैं। लेकिन इस बीच एक वीडियो मशहूर भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी का वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग मनोज तिवारी की इस हरकत पर भड़के हुए हैं।

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में भगवा वस्त्र पहने मनोज तिवारी को मूर्छित अवस्था में लेटा हुआ देखा जा सकता है। खैर इसमें कोई समस्या नहीं है कि वो लेटे बल्कि एक वर्दाधारी पुलिस वाला उनकी खिदमत में इस तरह लगा हुआ है कि वो एक दफ्ती से लगातार उनपर हवा कर रहा है। वीडियो को देखकर आपको शहंशाह अकबर की याद आने वाली है।

हालांकि ये वीडियो कब का है इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन इतना जरूर पता चला है कि मनोज तिवारील कांवड़ यात्रा में शामिल हुए थे और उनकी ऐसी हालक होने के बाद एक जगह वो आराम कर रहे थे। वीडियो को देखकर लोग भड़के हुए हैं और सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स लगातार कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

भोजपुरी एक्टर के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अपनी बातें रख रहे हैं। एक ने लिखा, ''इसका जल शिव जी पर पड़ेगा तो भगवान का मोक्ष हो जाएगा।'' एक ने लिखा, ''देखो यह एक ही वर्दी है जो आम कांवड़ आदमी पर तो लाठियां बरसाती है और अभिनेताओं को हवा कर रहे हैं यह हमारा देश है बहुत तरक्की कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''ये कौन सी कांवड़ यात्रा है।'' एक ने लिखा, ''नौटंकी बाज महादेव कभी थकने नहीं देते हैं।'' एक ने लिखा, ''Police वाले की मर्दानगी निकल गई।'' एक ने लिखा, ''वर्दी पहन के मर्द का काम करते हुए।'' इस तरह से लोग मनोज तिवारी को ट्रोल कर रहे हैं और पुलिसकर्मी को भी खरी खोटी सुना रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए मनोज तिवारी का ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: manoj tiwari viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X