भोजपुरी मेगास्टार मनोज तिवारी के सुरों पर झूमेगा कोलंबिया
बिहार की मस्ती और बनारस के घाटों की सीढ़ियों से संसद तक का सफर तय करने वाले उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद गायक- एक्टर और भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार मनोज तिवारी के सुरों पर अगले माह कोलंबिया भी झूमेगा।

20 अगस्त को अमेरिका में आयोजित इस सुर संध्या में भारतीय और अमेरिकी नागरिक हिस्सा लेंगे तो अगले दिन भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन वर्जीनिया के फाल्स चर्च में किया गया है। इस समारोह में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के अलावा सांसद मनोज तिवारी भी विशिष्ट अतिथि होंगे।
मैं बिहार की बेटी हूं : प्रियंका चोपड़ा
इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी आॅर्गनाइजेशन्स आॅफ मेट्रोपोलिटन वाशिंगटन एरिया नामक संस्था की तरफ से ये आयोजन किए जा रहे हैं। 20 अगस्त को सुर संध्या नामक पहला कार्यक्रम कोलंबिया के स्लेटन हाउस में आयोजित है।
राहुल कपूर की ''होगी प्यार की जीत'' की शूटिंग पूरी !
अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के अलावा यहां मनोज तिवारी के सुरों पर अमेरिकी जनता भी झूमेगी। रैप और पॉप पर थिरकने वाले लोगों के लिए हिंदी और भोजपुरी संगीत यादगार अनुभव होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications