कपिल शर्मा शो में ठहाके लगाते रह गए मनोज तिवारी, घर से लाखों का माल उड़ा ले गए चोर
Manoj Tiwari House Theft: बीजेपी सांसद और गायक मनोज तिवारी के अंधेरी वेस्ट स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात उनके पूर्व कर्मचारी ने अंजाम दी। आरोपी ने डुप्लीकेट चाबियों का इस्तेमाल कर कुल 5.40 लाख रुपये की नकदी चुरा ली।

पुलिस जांच के अनुसार, चोरी दो बार हुई। पहली चोरी जून 2025 में हुई थी, जिसमें 4.40 लाख रुपये गायब हुए। दूसरी बार 15 जनवरी 2026 की रात चोरी हुई, जिसमें 1 लाख रुपये चोरी किए गए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनोज तिवारी हाल ही में कपिल शर्मा के लेटेस्ट एपिसोड में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस एपिसोड में मनोज तिवारी के साथ पवन सिंह और दिनेश लाल निरहुआ ने शिरकत की।
घरेलू सुरक्षा कैमरों (CCTV) की मदद से आरोपी सुरेंद्रकुमार शर्मा को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले मनोज तिवारी के घर में काम करता था और नौकरी छोड़ने से पहले घर और अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां बना चुका था।
मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद पांडे ने अंबोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने CCTV फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर सेलिब्रिटी सुरक्षा और घरेलू कर्मचारियों की पृष्ठभूमि जांच की अहमियत को उजागर करती है।


Click it and Unblock the Notifications











