..................... Manoj Tiwari Movie sasura bada paisa wala blockbuster on Bhojpuri box office, huge earning - Hindi Filmibeat

65 हफ्तों तक थिएटर में टिकी रहने वाली इस भोजपुरी फिल्म ने छापे थे जमकर नोट, मूवी का नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

sasura bada paisa wala

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का तो हर कोई दीवाना है, लेकिन आज हम आपको भोजपुरी की एक ऐसी फिल्म बताते हैं जिसकी दीवानियत लोगों पर इस कदर छाई कि फिल्म के शो लगभग 6 महीने तक हाउसफुल रहे थे। इस फिल्म ने अंधाधुंध कमाई कर ऐसा रिकॉर्ड बनाया था कि आज तक कोई इसका रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाया है। इस फिल्म ने बजट से एक-दो गुनी नहीं बल्कि दस गुने से ज्यादा कमाई की थी। बता दें कि आज इस फिल्म के एक्टर बड़े नेता बन चुके है। चलिए बिना देर किए जानते हैं कि कौन है ये भोजपुरी फिल्म जिसने गाड़ दिए थे झंडे।

इस फिल्म ने मचा दी थी धूम

हम बात कर रहे हैं उस फिल्म की जिसका नाम सुनते ही आज भी फैन्स अपने होश खो बैठते हैं। साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम है 'ससुरा बड़ा पैसावाला है। इसमें मनोज तिवारी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे इस फिल्म में उनके साथ दिखी थीं रानी चटर्जी। इस फिल्म से ही रानी ने अपना भोजपुरी डेब्यू किया था। फैन्स को तो दोनों की जोड़ी इतनी पसंद आई थी कि दोनों की जोड़ी तब से ही हिट हो गई। इसके बाद दोनों ने जो भी प्रोजेक्ट किया वह हिट ही रहा। वहीं बात इस फिल्म की करें तो आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं यह फिल्म Youtube पर फ्री में मौजूद है।


65 हफ्तों तक फिल्म ने की थी अंधाधुंध कमाई

फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' की दीवानगी लोगों में इतनी थी की इसको देखने वालों की संख्या रोजाना बढ़ती ही जा रही थी। जिसकी वजह से फिल्म के 6 महीने तक सारे शो हाउसफुल रहे थे। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 30 लाख के बजट में बनी थी और फिल्म ने 36 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की थी। इस कमाई से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म लोगों को किस कदर पसंद आई थी। बता दें कि फिल्म का दूसरा पार्ट 'ससुरा बड़ा पइसावाला 2' जो 21 फरवरी 2020 में रिलीज हुआ था। फिल्म का दूसरा पार्ट कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका। इस फिल्म में मनोज तिवारी की जगह अथर्व लीड रोल में नजर आए थे। वही रानी चटर्जी की जगह पर नेहा प्रकाश उनका किरदार किरदार निभा रही है।

Read more about: manoj tiwari bhojpuri movie
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X