Manoj Tiwari की एक्स वाइफ Shweta Tiwari पर करती थीं शक, एक्ट्रेस को मिला घर तोड़ने वाली का टैग

Shweta Tiwari Manoj Tiwari: श्वेता तिवारी ने टीवी एक्ट्रेस के तौर पर अपनी एक घर-घर में खास पहचान बनाई। उनको यह पहचान सीरियल 'कसौटी जिंदगी' से मिली। इस सीरियल से वह लोगों के दिलों पर राज करने लगी थी। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि उन्होंने भोजपुरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी।
लेकिन आज हम आपको श्वेता तिवारी की उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिनमें वह मनोज तिवारी के साथ नजर आई थी। साथ ही श्वेता का मनोज के साथ में बॉन्ड भी काफी ज्यादा चर्चा में रहा। दोनों की पहली भोजपुरी फिल्म का नाम 'कब अइबू अंगनवा हमार' था। फिल्म में एक्ट्रेस ने नैना नाम की लड़की का किरदार निभाया और मनोज के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई।
वैसे तो मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी की बॉन्डिंग दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की गई थी। दोनों को बिग बॉस में भी साथ में देखा गया था। लेकिन मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी को दोनों का साथ होना बिल्कुल भी रास नहीं आता था। भले ही मनोज तिवारी की रानी के साथ में शादी टूट गई हो लेकिन आज भी श्वेता उनकी बहुत खास दोस्त है।
हालांकि आपको बता दें कि श्वेता तिवारी पर मनोज तिवारी का घर तोड़ने का आरोप भी लगाया जा चुका है। मनोज तिवारी ने बिग बॉस में श्वेता के साथ पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि श्वेता को लेकर किस तरीके से उनकी पत्नी रानी उन पर शक किया करती थी।
मनोज तिवारी ने यह भी बताया था कि उनकी पत्नी को ऐसा लगता था कि श्वेता के साथ में उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। एक वक्त था जब मनोज और श्वेता के रिलेशनशिप की अफवाह ही सामने आई थी। लेकिन एक्टर ने उनके बीच सिर्फ दोस्ती का ही रिश्ता बताया। हालांकि 2012 में मनोज का रानी तिवारी के साथ में तलाक हो गया था।
श्वेता तिवारी भी दो शादियां कर चुकी है और दोनों ही शादियां उनके असफल साबित हुई। वह अपने दो बच्चों की अकेले परवरिश कर रही है। काम की बात करें तो श्वेता तिवारी को दिवाली पर रिलीज हो रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा जाने वाला है। साथ ही टीवी शो आपका अपना जाकिर का भी वह हिस्सा रही।


Click it and Unblock the Notifications