अब जासूस बनेंगे मनोज टाइगर...क्या करेंगे लोग पसंद!
एक्टर मनोज टाइगर फिल्मों में जासूस का किरदार निभाएंगे।
भोजपुरी फिल्मो के सबसे चहिते कलाकारों में से एक मनोज टाइगर इन दिनों मुम्बई में फ़िल्म 'गुंडे' की शूटिंग में व्यस्त है.निर्देशक बाली द्वारा निर्देशित की जा रही इस फ़िल्म में मनोज टाइगर,विराज भट्ट,कुणाल तिवारी,अंजना सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे।
इस फ़िल्म में मनोज टाइगर का किरदार उनकी पिछली फिल्मो से बिलकुल हटकर है जो दर्शको को बेहद पसंद आएगी। इस फिल्म में मनोज टाइगर जासूस के के किरदार में नजर आने वाले है निर्देशक बाली के साथ काम करने में बहुत अच्छा लगता है ।

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि 'मैं आठ दिसम्बर से निर्माता प्रेम राय और खेसारी लाल यादव की फिल्म आतंकवादी की शूटिंग गुजरात में करने जा रहा हूं। मनोज टाइगर की फ़िल्म 'बाग़ी इश्क़' जल्द प्रदर्शित होनेवाली है जिसकी डबिंग इन दिनों की जा रही है।
आपको साथ ही ये भी बता दें कि हाल ही में मनोज टाइगर की फ़िल्म ' सनम' का मुहूर्त धूम धाम से मुंबई में किया गया जिसकी शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
