Mani Meraj ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, Vannu The Great के आरोपों की उड़ाईं धज्जियां, ना शादी ना लिव इन..

Mani Meraj reply to Vannu The Great- भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट और मनी मेराज को लेकर जो बवाल मचा हुआ था उसमें एक नई कड़ी सामने आई है। शादी और लिव इन को लेकर जो आरोप वन्नू द ग्रेट लगाल रहीं थीं इसपर अब मनी मेराज ने चुप्पी तोड़ दी है।
उन्होने सामने आकर प्रेस कॉंफ्रेंस की है और जो कि कुछ भी कहा है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। वन्नू द ग्रेट मनी मेराज ने अब तक ढेरों आरोप लगाए हैं और उनके धर्म को लेकर ट्रोल किया है और यहां हिंदू रक्षा दल के मंच से उनको जिहादी तक कहा है। अब शादी को और लिव इन को लेकर मनी मेराज ने खुले शब्दों में अपनी बात रखी है।
वो हिंदू मैं मुसलमान...
मनी मेराज ने वन्नू द ग्रेट को लेकर कहा, ''सबसे पहले जो हमारे मीडिया वाले आए हैं उनको नमस्कार। वन्नू जी एक अच्छी कलाकार हैं और हमारा एक अच्छा पेयर था। दर्शकों ने ही ये पेयर बनाया था और बहुत से हमारे गाने 300 मिलियन 500 भी गए हैं। काफी सराहा गया। जितने भी इल्जाम उन्होने हमपर लगाए हैं, उनसे मेरा अच्छा दोस्ती थी और लगाव था।''
इसके अलावा मनी ने कहा, ''रही बात शादी की तो मैं शादी कैसे कर सकता हूं, वो चाहती हैं कि मैं दोस्ती से सीधा शादी कर लूं। मेरा समाज जो है मैं गांव से आता हूं और मैं अलग धर्म से हूं और वो अलग धर्म हैं। घरवाले एक्सेप्ट नहीं करेंगे और ऐसा उनके घरवाले भी नहीं चाहते हैं। उनके मां बाप की आंसुओं से मैं ये शादी नहीं कर सकता। रही बात हिंदू मुस्लिम की तो ये मैं नहीं मानता।'' मनी मेराज ने खुलकर इस शादी से इंकार कर दिया है और निश्चित तौर पर वन्नू द ग्रेट को खुला जवाब दे डाला है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''अरे मुल्ला जो पुछा उसका जवाब दो।'' एक ने लिखा, ''कर लो भाई शादी।'' एक ने लिखा, ''दोस्त ही सबसे बड़ा दुश्मन होता है।'' एक का कहना है, ''ये पहले से ही डर लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''इसके बोलने से समझ आ रहा है कि ये झूठ बोल रहा है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











