..................... Mani Meraj- Bhojpuri industry's first Muslim superstar, left Pawan Singh and Nirahua far behind! - Hindi Filmibeat

Mani Meraj- भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला मुस्लिम सुपरस्टार, डेब्यू करते ही पवन सिंह और निरहुआ को छोड़ा पीछे?

First Muslim Bhojpuri Superstar

First Muslim Bhojpuri Superstar- भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ गिने चुने कलाकारों की चलती है। इस लिस्ट में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे सितारे शामिल है। मजेदार बात ये रही है कि इस इंडस्ट्री में आज तक कोई मुस्लिम स्टार नहीं हुआ है।

जैसे बॉलीवुड में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे मुस्लिम सुपरस्टार हैं और उनको पूरी दुनिया प्यार करती है, वैसा कुछ आज तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं हुआ है।

लेकिन अब पहला मुस्लिम स्टार सामने आया है और पहली ही फिल्म से उसने सबको हिलाकर रख दिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता और मशहूर यूट्यूबर मनी मेराज की। मनी मेराज ने पहली फिल्म से कमाल कर दिया है और पवन सिंह, निरहुआ जैसे सितारों को पीछे छोड़ दिया है।

वेलकम से डेब्यू

मनी मेराज ने भोजपुरी फिल्म वेलकम से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की थी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वेलकम ने 35 लाख का कलेक्शन किया है जो कि भोजपुरी फिल्मों के हिसाब से काफी ज्यादा है। इसके अलावा मनी मेराज ने कई एलबम में काम किया है और गाने ब्लॉकबस्टर रहे हैं। 'अपने लवर को धोखा दो..' गाने से मनी मेराज की पहचान बनी लेकिन इसके पहले वो यूट्यूब से लोगों काफी एंटरटेन कर चुके थे। मनी मेराज उन सितारों में से एक हैं जिनको लगभग सभी लोग पसंद करते हैं।

पवन सिंह और दिनेश लाल यादव को कैसे छोड़ा पीछे?

बता दें कि पवन सिंह और दिनेश लाल यादव काफी समय से फिल्मों में धमाका कर रहे हैं और अभी उनके स्टारडम की बराबरी करना काफी मुश्किल है। लेकिन सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में मनी मेराज दोनों से काफी आगे हैं। पवन सिंह को इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जबकि मनी मेराज को सबसे ज्यादा 7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसी फैन फॉलोविंग की वजह से ही उन्होने इस इंडस्ट्री में आते ही बवाल काट दिया है।

Read more about: mani meraj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X