जानिए कौन 'वांटेड' में पवन सिंह के साथ करेंगी रोमांस..DETAILS
भोजपुरी की प्रतीक्षित फिल्म वांटेड में पवन के साथ बंगाली बाला मणि भट्टाचार्य के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। मणि इन दिनों अपनी नई फिल्म 'वांटेड' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के शहर बस्ती में कर रही हैं, जिसमें वे पवन सिंह के अपोजिट लीड रोल में हैं।
सूत्र बताते हैं कि दोनों के बीच अभी हाल ही एक रोमांटिक सिक्वेंस शूट किया गया, जिसमें उनके बीच कमाल की कमेस्ट्री देखने को मिली। श्री जे सोहरता प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को जसवंत कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिन्होंने बताया कि मणि काफी मेहनती और डेडिकेटेड अभिनेत्री हैं। उनमें किसी भी किरदार को जीने की अद्भुत क्षमता है।

बता दें कि भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में बंगाली बालाओं का दखल काफी रहा है, मगर उन सब में मणि भट्टाचार्य काफी अलग नजर आ रही हैं। वैसे उनकी अभी तक एक ही फिल्म रिलीज हुई है -' जिला चंपारण', जिसमें उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। ' जिला चंपारण' में वे सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के साथ नजर आईं थी
गौरतलब है कि फिल्म 'वांटेड' के डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह हैं। फिल्म की पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है और म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा ने फिल्म में कर्णप्रिय संगीत दिया है। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य के अलावा अमृता आचार्य, अयाज खान, ब्रिजेश त्रिपाठी, जसवंत कुमार, विपिन सिंह, उपेंद्र यादव, गुडि़या, जसपिंदर सिंह जस्सी, जय सिंह, सत्य प्रकाश, स्विटी सिंह, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, प्रकाश शर्मा, गोविंद कुमार, संजय वर्मा और जय प्रकाश सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications