VIRAL: भोजपुरी गाने पर लड़के ने किया तख्त तोड़ डांस, वीडियो देख लोग बोले- आज तक ऐसा नाच नहीं देखा...

bhojpuri dance

Bhojpuri Song Dance Video: भोजपुरी गाने लोगों को खास पसंद होते हैं हर कोई इन गानों पर शादी बारातों में डांस करना पसंद करता है। इन गानों को सुन यूपी बिहार के लोगों में तो खास जोश जाग जाता है। कई फंक्शन भी भोजपुरी गानों के बिना अधूरे लगते हैं।

धड़ल्ले से वायरल हो रहा लड़के का ये डांस वीडियो
वहीं हाल ही में एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक लड़का भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लगता है कि यह किसी फंक्शन का वीडियो है। जहां एक लड़का और एक लड़की मिलकर भोजपुरी के पॉपुलर गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह भोजपुरी गाना बजना शुरू होता है लड़का इतना जोशीला डांस करता है कि तख्त ही टूट जाता है। इस नजारे को देख लोग तो शॉक्ड हो जाते हैं।

लड़के ने किया जबरदस्त तख्त तोड़ डांस
इस ताबड़तोड़ डांस की वजह से तख्त तो टूटता ही है और लड़का भी जमीन में गिर जाता है। पास खड़े लोग इस डांस का वीडियो बना रहे होते हैं जैसे ही लड़का गिरता है तो कई लोग लड़के को उठाने चले जाते हैं, लेकिन यह नजारा देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स तो इस वीडियो को देख कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।

वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी
इस छोटी सी डांस क्लिप पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-आज तक ऐसा नाच नहीं देखा तो वहीं दूसरे ने लिखा- इस डांस को देखकर तो मेरी हंसी ही नहीं रुक रही तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- लोगों को इम्प्रेस करने के चक्कर में खुद का भी पैर तोड़ लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X