खिचड़ी मनाऊंगी...मकर संक्रांति पर छाया अमृता दीक्षित का भोजपुरी गाना, बना फैन्स की पहली पसंद

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर अमृता दीक्षित यूं तो आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके गाने सुनना लोगों को खास पसंद होते हैं। मगर फिलहाल तो अमृता दीक्षित का मकर संक्रांति के मौके पर एक पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है। अमृता का यह गाना एक साल पुराना है, लेकिन मकर संक्रांति के मौके पर यह गाना फिर से सुर्खियों में आ गया है।

Makar Sankranti

संक्रांति पर फिर छाया खिचड़ी गीत

अमृता दीक्षित भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं उनका नया गाना हो या चाहें पुराना लोग उसे देखना और सुनना बहुत ही पसंद करते हैं। मगर फिलहाल तो मकर संक्रांति के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अमृता दीक्षित का एक पुराना सुपरहिट गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने का नाम है 'ससुरे में खिचड़ी मनाऊंगी' त्योहार की रौनक के बीच यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री की एक पुरानी भोजपुरी फिल्म से वायरल हुआ है।

यूट्यूब पर छा गया अमृता का गाना

यह गाना खासतौर पर मकर संक्रांति के मौके पर अकसर खास सुनने को मिलता है। गाने में मकर संक्रांति के महत्त्व को बड़ी की खूबसुरती से दर्शया गया है। गाने में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस को उसकी एक दोस्त का फ़ोन आता है और एक्ट्रेस कहती हुई नजर आती है कि यह बहुत स्पेशल मकर सक्रांति है। यह मेरे ससुराल में पहली खिचड़ी है और मायके से मम्मी ने तिलकुट भर-भर कर भेजी है। इस गाने का देसी अंदाज ससुराल में घुलने मिलने की ख़ुशी जाहिर करती है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी पर्व की परंपरा को बड़ी ही खूबसुरती से दर्शया गया है। बता दें कि यह गाना एक साल पुराना है। जिसे अमृता दीक्षित के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है बता दें कि अभी तक इस गाने पर 1 लाख 90 हजार व्यूज आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: makar sankranti bhojpuri news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X