BJP उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कैमरे के सामने बताया अपना साइज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Maithili Thakur viral video

Maithili Thakur viral video: मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर, जो अपनी शानदार आवाज से भारतभर में जानी जाती हैं, अब राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। बीजेपी ने उन्हें बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल वह चुनाव से ज्यादा एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।

वायरल वीडियो में क्या बोलीं मैथिली ठाकुर

सोशल मीडिया पर मैथिली ठाकुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने कपड़ों की साइज के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि भारत में उनकी साइज के कपड़े नहीं मिलते, इसलिए उन्हें विदेश में जाकर खरीदारी करनी पड़ी।

मैथिली बताती हैं कि उन्होंने विदेश से एक जींस खरीदी है जिसका साइज 24 है। उन्होंने यह भी कहा कि वहां 23 साइज से कपड़े मिलते हैं, जबकि भारत में यह 26 से शुरू होते हैं, जो उनके लिए चौंकाने वाली बात थी।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन और चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के मिली-जुली रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग उनकी बातों पर मजाक बना रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे उनकी पर्सनल पसंद और लाइफस्टाइल का हिस्सा बता रहे हैं।

वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर क्या बता रही हैं।' इस लाइन ने वीडियो को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।

गौरतलब है कि मैथिली ठाकुर पारंपरिक मैथिली और लोकसंगीत के लिए प्रसिद्ध हैं। अब राजनीति के क्षेत्र में उनकी एंट्री फैंस के लिए एक नया सरप्राइज बन गई है।

More from Filmibeat

Read more about: Maithili Thakur viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X