..................... Main Sehra Baandh ke Aaunga will release on 27 October in Bihar - Hindi Filmibeat

मुंबई में भी है ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ की धूम..27 अक्टूबर को बिहार में होगी रिलीज

By Shweta

रजनीश मिश्रा की फिल्‍म 'मैं सेहरा बांध के आउंगा' मुंबई में धूम मचाने के बाद अब बिहार में महापर्व छठ के मौके पर 27 अक्‍टूबर 2017 को रिलीज को होगी। मुंबई में फिल्‍म को शानदार आपेनिंग मिली है, जिसके बाद फिल्‍म के निर्माता प्रोड्यूसर अनिल काबरा व प्रदीप सिंह काफी उत्‍साहित हैं।

फिल्‍म को मिल रहे रिस्‍पांस को लेकर वो कहते हैं कि उन्‍होंने एक बेहतरीन फिल्‍म बनाई थी, जिसका लोगों ने दिल खोल कर स्‍वागत किया है। 'मैं सेहरा बांध के आउंगा' को जिस तरह मुंबई में लोगों ने हाथों हाथ लिया, उससे हमारी उम्‍मीदें और भी बढ़ गई हैं कि बिहार में भी इस फिल्‍म को लोगों का अपार प्रेम मिलेगा।

main-sehra-baandh-ke-aaunga-to-release-on-27-october-in-bihar

इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले फिल्‍म 'मैं सेहरा बांध के आउंगा' को लेकर राजनीश मिश्रा ने कहा कि अभी तो बस शुरूआत है। जब यह बिहार में रिलीज होगी, तब सफलता के सारे कीर्तिमान को ध्‍वस्‍त कर देगी। पिछली फिल्‍म 'मेंहदी लगा के रखना' से हमने परिवार और परिवेश के इर्द - गिर्द की कहानी लोगों के सामने रखने की कोशिश की, जो काफी सफल रही है।

फिल्‍म 'मैं सेहरा बांध के आउंगा' एकदम पारिवारिक फिल्‍म है, इसलिए दर्शकों से मेरा बस यही कहना है कि संपूर्ण परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फिल्‍म का लुत्‍फ उठाएं। उन्‍होंने कहा कि वैसे लोग भी फिल्‍म को देखने थियेटर में जाएं, जो घर में बैठ कर फिल्‍म के बारे में कुछ भी राय बना लेते हैं।

ये फिल्‍म खासतौर पर एलिट वर्ग के लोगों के लिए भी बनाया गया है। आप एक बार देखें, अगर फिल्‍म अच्‍छी नहीं लगे। तो सोशल मीडिया कई प्‍लेटफॉर्म हैं, वहां जमकर अपनी भड़ास निकालें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X