Mahima Gupta: ऑरेंज बिकिनी पहन समर लुक में इस हसीना ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फैंस बोले 'Too hot'

भोजपुरी की मौजूदा पीढ़ी की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं महिमा गुप्ता। महिमा ने समय-समय पर अपनी फिल्मों के चुनाव के साथ अपनी बहुमुखी प्रतिभा को साबित किया है और ये साफ कर दिया है कि वे यहां रूकने वाली नहीं हैं।
बहरहाल, भोजपुरी अभिनेत्री महिमा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सोशल मीडिया पर हमेशा अपने फैंस के लिए अद्भुत तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में महिमा ने वेकेशन की अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। ऑरेंज बिकिनी में एक्ट्रेस ने अपनी परफेक्ट बॉडी कर्व्स को दिखाया। एक बड़ी टोपी और सफेद शेड्स पहने हुए, वह एक सनकिस्ड क्लिक के लिए पोज़ देती दिखाई पड़ रही हैं।
महिमा की इस फोटो पर फैंस ने कमेंट करते हुए जहां उन्हें टू हॉट बताया तो कोई उन्हें बोल्ड बोल रहा था। वहीं कई फैंस ने उनके लिए ऑसम कमेंट लिखा तो कोई उन्हें फायर इमोजी भेजता नजर आया। वहीं कुछ लोग उन्हें ब्यूटीफुल, गॉर्जियस लिखता नजर आएं तो कोई उन्हें दिल के इमोजी भेजते नजर आएं।
ये पहली बार नहीं है जब महिमा ने ये फोटो शेयर की है। इसी फोटो को उन्होंने फरवरी माह के अंत में भी शेयर किया था और इस दौरान उन्होंने फोटो सीरीज पोस्ट की जो फैंस को खूब पसंद आई थीं और उन्होंने इसे जमकर लाइक और कमेंट किया था।
हालांकि महिमा की इस तरह की बिकिनी फोटोज इंस्टाग्राम पर भरी पड़ी हैं। कुछ घंटों पहले ही उन्होंने अपनी एक नई फोटो सीरिज और शेयर की है जिसमें वे एक स्प्लिट गाउन में नजर आ रही हैं और खूबसूरत अंदाज में पोज दे रही हैं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है 'रात की रात है यह'। उनकी इन फोटोज को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
इस बीच, काम के मोर्चे पर बात करें तो, महिमा गुप्ता जल्द ही यश कुमार और ऋचा दीक्षित के साथ भोजपुरी फिल्म 'पति पत्नी और भुतनी' में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन नील मणि सिंह ने किया है और वेद प्रकाश तिवारी ने इसे प्रोड्यूस किया है। हालांकि फिल्म मेकर्स ने अभी फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications