Bhojpuri Movie 'मां भवानी' का ट्रेलर हुआ आउट, आम्रपाली दुबे का रौद्र अवतार देख फैन्स बोले- फिल्म हिट है...

Bhojpuri Movie Maa Bhawani Trailer Out: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी हसीना आम्रपाली दुबे अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि फैन्स तो उनके गाने और उनकी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म मां भवानी का ट्रेलर आउट हुआ है। इस ट्रेलर ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। आम्रपाली दुबे की इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और अभी तक इस ट्रेलर पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
इस ट्रेलर में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे पहले से ही देवी मां के किरदार में नजर नहीं आती हैं। बल्कि वह एक साधारण लड़की होती हैं, लेकिन एक हादसे में लड़की के माता पिता की मौत हो जाती है और वह लड़की अनाथ हो जाती है। फिर वह लड़की रिश्तेदारों के यहां रहना शुरू करती है। लड़की के गले में देवी मां का एक लॉकेट होता है जो हमेशा लड़की की मदद करता है उसकी रक्षा करता है।
ट्रेलर में आगे देखा जाता है कि जब आम्रपाली दुबे संकट में होती हैं तो देवी मां उनकी रक्षा करती हैं, लेकिन जब बात हाथ से निकलने लगती है तब देवी मां खुद आम्रपाली दुबे में प्रवेश कर जाती हैं और दुश्मनों से लड़ने में उनकी मदद करती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे जमकर दुश्मनों की पिटाई करती नजर आती हैं। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे का रौद्र अवतार देखने को मिलता है। जिसे देखकर फैन्स के तो रोंगटे ही खड़े हो जाते हैं। बता दें कि इस ट्रेलर को देखने के बाद फैन्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक फैन ने कहा ये फिल्म तो हिट है तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आम्रपाली की अदाकारी देखने लायक है।
आपको बता दें कि इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के अलावा स्मृति सिन्हा, अंशुमान सिंह राजपूत, अवधेश मिश्रा, आयज खान, अनीता रावत, खुशबू यादव समेत कई स्टार्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications