..................... Little boy dance on Bojpuri song balam hamra laj lage ja, video viral 100 million crossed - Hindi Filmibeat

नन्हे कदमों का धमाका! भोजपुरी गाने पर बच्चे ने किया ऐसा डांस कि हिल गया इंटरनेट, वीडियो 100 मिलियन पार

trending video

सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों पर भोजपुरी स्टार्स आपको हमेशा थिरकते नजर आते ही रहते हैं। वहीं फैन्स को भी भोजपुरी गाने इतने पसंद हैं कि शादी हो या कोई अन्य फंक्शन भोजपुरी गानों के बिना अधूरा है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें एक बच्चा भोजपुरी गाने पर डांस करता नजर आ रहा है जिसे देख लोग अपनी पलकें तक नहीं झपका पा रहे हैं जो भी इस बच्चे के डांस को देख रहा है वह बस देखता ही रह जा रहा है। बता दें कि यह बच्चे का वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि इस पर 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। आइए जानते है बच्चे की इस जबरदस्त वीडियो के बारे में।


इंटरनेट पर छा गया बच्चे का डांस वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री का गाना हो और वह सोशल मीडिया पर वायरल ना हो रहा हो ऐसा तो अपने बहुत कम ही देखा होगा, लेकिन आज यह भोजपुरी गाना भोजपुरी स्टार्स की वजह से नहीं बल्कि एक बच्चे की वजह से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आपको बता दें कि इस वीडियो में एक बच्चा भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर गाने 'ऐ बलमा हमार लाज लगे ला' पर डांस करता नजर आ रहा हैं। इस वीडियो में बच्चे के फेशिअल एक्सप्रेशन, डांस मूव्स, स्टाइल किसी स्टार से कम नहीं मालूम पड़ रहे हैं। इस बच्चे के डांस ने तो पूरे स्टेज पर आग ही लगा दी हैं। बच्चे का डांस देख लोग दीवाने हो चुके हैं और अपने आप को इस वीडियो को बार-बार देखने से रोक नहीं पा रहे है। यह वीडियो लोगों को और भी इसलिए पसंद आ रहा है क्योंकि बच्चा बिना हिचके फुल कॉन्फिडेंस में डांस करता नजर आ रहा है। उसके ऐसे जज्बे को देख लोग हैरान रह गए हैं। वायरल हो रहे इस धमाकेदार डांस वीडियो पर अभी तक 100 मिलियन से ज़्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसके व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

वीडियो देख तारीफ करते नहीं थके लोग

इस वायरल वीडियो को आप इंस्टाग्राम पर देख सकते है वही इस वीडियो को देख लोग इसकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं एक यूजर लिखता है कि- कितने अच्छे एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स हैं दिल जीत लिया एकदम। दूसरा यूजर लिखते हुए कहता है कि- क्या डांस था भाई जबरदस्त। वहीं तीसरा यूजर बोला अगर इस बच्चे को सही मंच मिले तो यह भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा चहरा बन सकता है।

Read more about: viral video trending
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X