..................... Latest Bhojpuri news in hindi rani chatterjee film Rani ki Aayegi Baarat - Hindi Filmibeat

ALERT: अब राजा CANCEL देखिए...'रानी की आएगी बारात'!

By Taruin Kulshreshtha

भोजपुरी फिल्मों की सबसे चहेती अभिनेत्री रानी चटर्जी अपनी बारात लेकर पहुंच रही है अपने दूल्हे के घर। जिस अभिनेत्री से शादी करने के लिए लाखो लड़के कतार में खड़े है वह स्वयं अपनी बारात लेकर आखिर किसके घर जा रही है?? चलिए अब बताते हैं की रानी अपनी बारात लेकर आखिर किसकी चौखट पर जा रही है।

Latest Bhojpuri news in hindi

दरअसल रानी अपनी बारात लेकर निकली तो है लेकिन अपने दूल्हे के घर नहीं बल्कि अपने दर्शको के बीच क्योंकि उनकी आनेवाली फिल्म का नाम ही है 'रानी की आएगी बारात '।अब तक लडकियां अपने राजा की बारात का इंतजार करती रही हैं लेकिन रानी की इस फिल्म को देखने के लिए लड़के रानी की बारात का इंतजार करेंगे। .

मनोज भट्ट फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'रानी की आएगी बारात ' का मुहूर्त धनतेरस के शुभ अवसर पर मुंबई के ज़िप ट्रैक स्टूडियो में किया गया जहां रानी के अलावा फिल्म के अन्य सभी कलाकार थे।
[VIDEO: शाहरूख-सलमान की भोजपुरी दीवानगी सुनिए अभी!]

महिला प्रधान और एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन के.सुजीत कर रहे है जिन्होंने 'हम हई धरती के बेटा जैसी सफल फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में रानी चटर्जी , राकेश मिश्रा , निल सिंह , प्रियंका पंडित , अवधेश मिश्रा , अनारा गुप्ता , गुंजन पंत , धर्मेन्द्र सिंह , माही सिंह , शुभम त्रिपाठी , निरंजन श्रीवास्तव ,शेखर झा ,निलोफर शेख ,देव सिंह सहित अन्य कई जाने-माने कलाकार नजर आएंगे । इस फिल्म के सभी गाने काफी मजेदार हैं जिसमे संगीत अमन श्लोक का दिया गया है और गीतकार अनूप मिश्रा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X